फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shubham Chauhan of Sahnavi village of Hamirpur district became captain in the army

Success Story: हमीरपुर जिले के साहनवी गांव के शुभम बने सेना में कैप्टन

Sat, 08 Apr 2023 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Apr 2023 06:06 PM IST
सार

शुभम चौहान की स्कूल शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर से पूरी हुई है। इसके बाद 21 नवंबर 2020 को उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। अब दो साल के बाद उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नति मिली है।

विज्ञापन
Shubham Chauhan  of Sahnavi village of Hamirpur district became captain in the army
शुभम चौहान माता-पिता के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के साहनवी गांव निवासी शुभम चौहान भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर पदोन्नत हुए हैं। शुभम चौहान की स्कूल शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर से पूरी हुई है। इसके बाद 21 नवंबर 2020 को उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। अब दो साल के बाद उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नति मिली है। शुभम के पिता सुरेश कुमार चौहान वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर खतरियां में कॉमर्स प्रवक्ता हैं, जबकि माता प्रवीण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगड़ में टीजीटी शिक्षक के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

विज्ञापन


वहीं, शुभम का छोटा भाई शशांक चौहान मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। शुभम चौहान की पदोन्नति पर दादा सूबेदार उधम सिंह, दादी कृष्णी देवी, नाना सूबेदार पृथी चंद और नानी कमला देवी समेत परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। शुभम चौहान ने अपने दादा और नाना से प्रेरणा लेकर ही भारतीय सेना में जाने का मन बनाया और परीक्षा उत्तीर्ण कर कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed