फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shriya Lohia honoured with Pradhanmantri Rashtriya Bal Puraskar 2022

उपलब्धि: हिमाचल की बेटी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

Mon, 24 Jan 2022 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jan 2022 08:17 PM IST
सार

मात्र 13 वर्ष की श्रिया की कार्टिंग रेस में कई उपलब्धियां हैं। उन्हें देश की पहली युवा गर्ल्स रेसर होने का भी खिताब हासिल है।

विज्ञापन
Shriya Lohia honoured with Pradhanmantri Rashtriya Bal Puraskar 2022
श्रेया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के महादेव क्षेत्र की 13 वर्षीय श्रिया लोहिया को बालिका दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र देकर नवाजा। श्रिया कार्टिंग रेस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद श्रिया और अभिभावकों को सम्मानित किया। मात्र 13 वर्ष की श्रिया की कार्टिंग रेस में कई उपलब्धियां हैं। उन्हें देश की पहली युवा गर्ल्स रेसर होने का भी खिताब हासिल है।

विज्ञापन

रफ्तार से प्यार करने वाली श्रिया का फार्मूला वन रेसर बनना है सपना

 रफ्तार से प्यार करने वाली श्रिया फार्मूला वन रेसर बनना चाहती हैं। उनका सपना है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फार्मूला वन रेसर के नाम से पहचाना जाए। श्रिया ने बताया कि यह अभी शुरुआत है, मंजिल अभी दूर है। मुकाम तक पहुंचने के लिए पिता रितेश लोहिया और माता वंदना लोहिया ने अहम भूमिका निभाई है। पुरस्कार की राशि विजेता के बैंक खाते में डाली गई है। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की राशि और प्रमाण पत्र दिया गया है। 9 साल की उम्र में बंगलूरू से कार्टिंग रेस में 4 साल का प्रशिक्षण लेने के बाद श्रिया ने वर्ष 2018 में मलयेशिया और इटली से मास्टर ट्रेनिंग ली। देश की पहली गर्ल्स रेसर बनने के बाद श्रिया जेके टायर मोटर स्पोर्ट्स एक्स-30 चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहीं। बंगलूरू में वर्ष 2019 में एफआइए गर्ल्स ऑन ट्रैक में पहला स्थान पाया। कार्टिंग रेस में श्रिया को आउटस्टैंडिंग वुमन इन मोटर स्पोर्ट्स में 2018 और 2019 में दो अवार्ड भी मिले हैं।

विज्ञापन

इंटरनेट पर रेस देखकर रोमांचित होती थीं श्रिया

श्रिया के पिता रितेश लोहिया और मां वंदना गुलेरिया सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं। रितेश लोहिया ने बताया कि श्रिया में बचपन से कुछ अलग कर दिखाने का जज्बा था। इंटरनेट पर भी कार्टिंग रेस देखकर उसमें भाग लेने के लिए कहती थीं। बेटी की इसी इच्छा पर उन्होंने श्रिया को 4 साल की उम्र में बंगलूरू में शिफ्ट किया और खुद भी वहीं रहे। प्रशिक्षण के बाद श्रिया ने कई खिताब जीते हैं। श्रिया इन दिनों दिल्ली के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। इस शैक्षणिक सत्र से वह महादेव स्थित पैतृक घर से ही आगे की पढ़ाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने श्रिया को बधाई दी

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सुंदरनगर के महादेव क्षेत्र की श्रिया लोहिया को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्चुअल माध्यम से ब्लॉक चेन तकनीक का उपयोग करते हुए यह पुरस्कार उन्हें दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed