फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shri Manimahesh Yatra has been temporarily stopped due to heavy rain

हिमाचल: भारी बारिश के चलते पांच घंटों तक रुकी रही मणिमहेश यात्रा, जारी की गई यह एडवाइजरी

Tue, 19 Sep 2023 05:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Sep 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Shri Manimahesh Yatra has been temporarily stopped due to heavy rain
मणिमहेश डलझील - फोटो : संवाद

मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को पांच घंटों तक पवित्र मणिमहेश यात्रा पर अस्थायी तौर पर रोक लगी रही। मंगलवार सुबह 11:00 बजे आसमान से बादल छाने के बाद पर भरमौर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रा को पुन: आरंभ करवाया।

विज्ञापन


भरमौर प्रशासन से श्रद्धालुओं को अब ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, टॉर्च, छाता, बरसाती अवश्य साथ लेकर जाने की हिदायत दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि यात्रा के दौरान बारिश शुरू हो जाए तो वह सुरक्षित स्थान पर ही रुक जाएं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन


बता दें कि भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह 6:00 बजे पवित्र मणिमहेश यात्रा को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी तौर पर हड़सर से आगे रोक दिया गया था। अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने बताया कि मौसम कुछ ठीक होने के बाद मणिमहेश यात्रा को सुबह 11:00 बजे पुन: आरंभ कर दिया गया। उन्होंने शिवभक्तों से यात्रा के दौरान सचेत रह कर यात्रा करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने भरमौर हेलीपैड पर गाड़े देवचिह्न
जम्मू-कश्मीर से मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भरमौर हेलीपैड पर देवचिह्न गाड़ दिए हैं। करीब 200 श्रद्धालुओं का जत्था अब भरमौर हेलीपैड में आराम करेगा। मंगलवार को पूरा दिन हेलिकॉप्टर की कोई भी उड़ान गौरीकुंड के लिए नहीं हुई। बुधवार अल सुबह इन जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं की यहां से रवानगी के बाद ही चौपर सेवाएं आरंभ होने का अनुमान है। मणिमहेश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में शिवभक्त पवित्र मणिमहेश यात्रा पर देशभर के कोने-कोने से आते हैं।

हर वर्ष जेएंडके के भद्रवाह, डोडा समेत आस-पास के जिलों से हजारों शिवभक्त देवचिह्न लेकर गाड़ियों अथवा पैदल भरमौर पहुंचते हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर से आए शिव भक्तों ने भरमौर हेलीपैड पर डेरा डाला। यहां पहुंचकर यात्रियों ने सबसे पहले देवी-देवताओं को के चिह्नों को स्थापित किया। इसके बाद विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने पारंपरिक नाटी डालकर समा बांधा। श्रद्धालुओं के डेरा जमाने के बाद हेलीपैड से चोपर सेवाएं बंद रहीं। यह सेवाएं तब तक बंद रहेंगी जब तक श्रद्धालु अगले पड़ाव का रुख नहीं करते।


राधाष्टमी न्हौण के लिए मंगलवार अल सुबह जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं का जत्था जैसे ही चौरासी परिसर पहुंचा। वहां भक्तों ने भोले बाबा के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इससे भरमौर जयकारों से गूंज उठा। अब मंगलवार की रात भी चौरासी हेलीपैड शिवभजनों से गुंजायमान रहेगा। बुधवार को शिवभक्त देवचिह्नों के साथ यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे। एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि परंपरा के अनुसार शिव भक्तों ने हेलीपैड पर देवचिह्न गाड़े। बुधवार को श्रद्धालु अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाएंगे, जिसके बाद हेलिकाप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed