फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shraddha walker murder case delhi police will interrogate guest house employees

श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस गेस्ट हाउस में कार्यरत मुंबई के दो युवकों से करेगी पूछताछ

Mon, 21 Nov 2022 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Nov 2022 10:39 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने तोष पहुंचकर गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड जब्त कर लिया हैै। समीर और जैन ने ही आफताब और श्रद्धा को डील किया था।

विज्ञापन
shraddha walker murder case delhi police will interrogate guest house employees
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने कुल्लू के तोष और मनाली पहुंची दिल्ली पुलिस व्हाइट लोटस गेस्ट हाउस में कार्यरत मुंबई के दो युवकों से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि जब आफताब और श्रद्धा तोष स्थित इस गेस्ट हाउस में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 6 अप्रैल को ठहरने आए थे, तब अंधेरी मुंबई के रहने वाले समीर और जैन इस गेस्ट हाउस का संचालन कर रहे थे। 

विज्ञापन


गेस्ट हाउस मालिक ने इन्हीं दोनों को दो माह तक यहां का जिम्मा सौंपा था। इस दौरान यही दोनों बुकिंग भी और कुकिंग भी करते थे। दिल्ली पुलिस ने तोष पहुंचकर गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड जब्त कर लिया हैै। समीर और जैन ने ही आफताब और श्रद्धा को डील किया था। इस दौरान आफताब और श्रद्धा का आपस में व्यवहार कैसा था, यह इन युवकों के अलावा किसी और को पता नहीं होगा।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस मालिक कमल चंद और स्थानीय पंचायत उपप्रधान लुदर चंद ने बताया कि समीर और जैन अप्रैल के शुरू में ही उनके गेस्ट हाउस में काम करने के लिए आए थे और दोनों ने पूरे गेस्ट हाउस का कामकाज संभाला था। एक माह तक काम करने के बाद समीर अपनी बहन की शादी की बात कह कर मई में घर लौट गया था, जबकि जैन जून में मुंबई वापस चला गया। उपप्रधान ने बताया कि आशंका है कि आफताब और श्रद्धा समीर और जैन के जरिये ही यहां पहुंचे होंगे। वे आपस में एक-दूसरे को जानते होंगे। यही कारण है कि युवकों ने दोनों का पंजीकरण भी गेस्ट हाउस के रजिस्टर में नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed