फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shraddha Murder Case: Aftab and Shraddha stayed Manikarna's tosh for two days as a couple

Shraddha Murder Case: मणिकर्ण के तोष में पहुंची दिल्ली पुलिस, यहां कपल बन दो दिन रुके थे आफताब और श्रद्धा

Sat, 19 Nov 2022 09:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तोष (कुल्लू)/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, तोष (कुल्लू)/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

चर्चित श्रद्धा हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण की तोष घाटी पहुंची। दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे तक गेस्ट हाउस के संचालकों से पूछताछ कर उनके बयान लिए और रिकॉर्ड भी खंगाला। 

विज्ञापन
Shraddha Murder Case: Aftab and Shraddha stayed Manikarna's tosh for two days as a couple
Shraddha Murder Case - फोटो : संवाद

विस्तार

चर्चित श्रद्धा हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण की तोष घाटी पहुंची। यहां 6 और 7 अप्रैल को आफताब और श्रद्धा एक गेस्ट हाउस में रुके थे। उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कर व्हाइट लोटस गेस्ट हाउस की एक कैंपिंग साइट बुक करवाई थी। दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे तक गेस्ट हाउस के संचालकों से पूछताछ कर उनके बयान लिए और रिकॉर्ड भी खंगाला।  दिल्ली पुलिस की टीम दोपहर करीब एक बजे गेस्ट हाउस पहुंची। पुलिस ने एंट्री रजिस्टर चेक किया, जिसमें उनकी एंट्री नहीं थी।

विज्ञापन


गेस्ट हाउस सड़क से करीब एक किलोमीटर दूर है। इसके बाद गेस्ट हाउस संचालक कमली राम और नरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि आफताब और श्रद्धा कपल बनकर यहां आए थे। ऑनलाइन बुकिंग के जरिये वे 6 अप्रैल शाम को यहां पहुंचे। अगले दिन दोनों तोष गांव के साथ ही कुटला में एक कैंपिंग साइट में रुके थे। उन्होंने इसकी पेमेंट गूगल पे से की। नरेंद्र ने बताया कि आफताब का व्यवहार सामान्य था। उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वह किसी की हत्या भी कर सकता है। पुलिस ने आफताब की आधार कार्ड की कॉपी को भी कब्जे में लिया है, जिससे उसने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी।
विज्ञापन


वशिष्ठ में भी रुके थे दोनों
कुल्लू के तोष के बाद दिल्ली पुलिस यहां से मनाली के वशिष्ठ गई। वहां भी दोनों रुके थे। वशिष्ठ में भी पुलिस ने पूछताछ के बाद रिकॉर्ड लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed