फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shortage of staff at baijnath dispensary

यहां डॉक्टर ही करते हैं अस्पताल की सफाई

Mon, 28 Jul 2014 04:25 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
shortage of staff at baijnath dispensary

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दो दर्जन डिस्पेंसरियां ऐसी हैं जहां डॉक्टर ही सफाई कर्मचारी बने हुए हैं। बैजनाथ उपमंडल की दो दर्जन आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां बीमार हो गई हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों में कहीं स्टाफ की कमी है तो कहीं पर उधारी के भवन में काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


उपमंडल की तीन डिस्पेंसरियों में डॉक्टर को सुबह सफाई का काम भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई डिस्पेंसरियों में क्लास फोर कर्मी ही सारी जिम्मेवारी संभाले हुए हैं। उपमंडल की 26 डिस्पेंसरियों में मौजूदा समय में चार में चिकित्सक नहीं है।
विज्ञापन

कहीं स्टाफ तो कहीं भवन की दरकार

shortage of staff at baijnath dispensary

यह सभी स्वास्थ्य केंद्र मात्र सात फार्मासिस्ट, सात दाइयों और चार क्लास फोर कर्मियों के बूते चलाई जा रही हैं। संसाई, सिंबल और दियोल में चिकित्सक को अपने आप सफाई और अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। छोटा भंगाल के मुल्थान में स्कूल भवन में चल रही डिस्पेंसरी गिरने के कगार पर है।

कोठी कोहड की डिस्पेंसरी मात्र एक क्लास फोर के सहारे चल रही है। मझैरणा, संसाई, घोड़पीठ की डिस्पेंसरियों के लिए जमीन उपलब्ध है, लेकिन बजट न होने के कारण यह किराये के भवन में चल रही हैं।

विभाग समय-समय पर स्टाफ को लेकर रिपोर्ट प्रेषित करता है और सरकारी आदेशों के तहत ही स्टाफ की कमी को पूरा किया जा सकता है।
-जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. दलजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed