फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Short Movie The Coach Agar taiyaari sahi ho toh jeet pakki hai

यू-ट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रही है शॉर्ट फिल्म ‘द कोच’

Mon, 01 Jan 2018 01:00 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 01 Jan 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Short Movie The Coach  Agar taiyaari sahi ho toh jeet pakki hai

कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे फुटबाल कोच और खेल के प्रति उसके जुनून को लेकर बनाई लघु फिल्म ‘द कोच’ फेसबुक और यू-ट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। लघु फिल्म में विश्व ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की खूबसूरती को भी दिखाया गया है। इसे अगस्त महीने में यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन


फेसबुक पर ही ढाई करोड़ से ज्यादा लोग इस लघु फिल्म को देख चुके हैं। यू-ट्यूब पर भी दस लाख से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख चुके हैं। करीब पांच मिनट की ‘द कोच’ फिल्म में फुटबाल कोच की जीत के प्रति दृढ़ इच्छा को दिखाया गया है। इसी की बदौलत उन्हें कैंसर से लड़ते और उसके बाद जीत हासिल करने के जज्बे को दिखाया गया है। 

विज्ञापन

Short Movie The Coach  Agar taiyaari sahi ho toh jeet pakki hai

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और धर्मशाला के कचहरी अड्डा की गलियों में फिल्म की शूटिंग हुई है। आईसीआईसीआई की कैंसर प्रोटेक्शन इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए 4 मिनट 52 सेकेंड की द कोच फिल्म बनाई गई है।

इसमें फुटबाल कोच को क्रिकेट स्टेडियम में प्रेक्टिस करते दिखाया गया है। टूर्नामेंट से ठीक पहले कोच को पता चलता है कि उन्हें कैंसर है।

कोच की इस बीमारी के आगे जहां खिलाड़ी हार मानना शुरू करते हैं, वहीं कोच अपनी दृढ़ शक्ति की बदौलत कोच समय-समय पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहते है और टूर्नामेंट में जीत दिलवाते हैं। वहीं कैंसर से भी जीतते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed