{"_id":"b8ab0d1cb7b68a34134ca4bca01b0beb","slug":"shopping-complexes-will-be-made-at-dhali","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढली सब्जी मंडी में बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढली सब्जी मंडी में बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली सब्जी मंडी मैदान में चार मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। सामुदायिक भवन, पार्किंग, दुकानों, कार्यालय का निर्माण करने के लिए केंद्र सरकार ने नगर निगम को करीब चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
चैलेंज फंड के तहत निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में नगर निगम जुट गया है।
विज्ञापन
बेकरी बिल्डिंग को तोड़कर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। बेकरी बिल्डिंग के लोगों को नगर निगम अस्थायी तौर पर सब्जी मंडी मैदान में शिफ्ट करेगा। शॉपिंग कांप्लेक्स में 222 दुकानें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
शहर में पंजीकृत 168 तह बाजारियों को इन दुकानों में बसाया जाएगा। महापौर संजय चौहान ने बताया कि 11 जुलाई को दो बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लिफ्ट पार्किंग में शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे।