फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shopkeeper committed suicide due to tension after shop closed due to Coronavirus

कोरोना वायरस के चलते दुकान बंद रहने से परेशान दुकानदार ने लगाया फंदा

Thu, 18 Jun 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper committed suicide due to tension after shop closed due to Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू जिले के भुंतर में कोरोना के चलते दुकान बंद रहने से परेशान दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने शॉपिंग कांप्लेक्स में एक दुकान किराये पर ली थी। कपड़े की दुकान चलाने के लिए बैंक और अन्य व्यक्ति से लोन भी लिया था। कोरोना के चलते दुकान बंद रहने से घाटा उठाना पड़ रहा था जिससे उनके पति परेशान थे। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हितेश कुमार शर्मा(36), पुत्र मेद राम शर्मा, निवासी भरवाड़ी, डाकघर कोट, तहसील औट, जिला मंडी का नौ साल का बेटा और छह साल की बेटी है। बुधवार रात हितेश ने भुंतर के शुरढ़ में अपने कमरे के सीलिंग फैन से लटककर फंदा लगाया। मृतक कपड़े की दुकान चलाता था। कोरोना से दुकान बंद रहने के कारण वह परेशान हो गया था। 

विज्ञापन

विवाहिता ने की आत्महत्या

Shopkeeper committed suicide due to tension after shop closed due to Coronavirus

वहीं, जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के गाहर गांव में भी 19 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त महिला का पति मनाली गया हुआ था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि भुंतर में डिप्रेशन के चलते फंदा लगाने वाले शख्स के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके भाई को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। वहीं, गाहर में फंदे पर झूलने वाली महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed