{"_id":"61c9f27b4ddb8b2a995fb165","slug":"shop-brunt-in-tutu-shimla-news-sml394852634","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर टुटू में दुकान में आग से लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर टुटू में दुकान में आग से लाखों का सामान राख
विज्ञापन
सुबह पांच बजे अचानक लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लोअर टुटू इलाके में सोमवार तड़के सुबह एक दुकान में भड़की आग से लाखों रुपये का राशन और सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी ज्यादा थीं कि दुकान के ऊपरी फ्लोर पर स्थित कमरे की खिड़कियों के शीशे टूट गए और परदे जल गए। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय पार्षद विवेक शर्मा के अनुसार राजू जनरल स्टोर के नाम से यह करियाने और डेली नीड्स की दुकान हेमराज शर्मा की है। हेमराज शर्मा इसी दुकान के पिछली तरफ बने आवास में रहते हैं। सुबह करीब पांच बजे दूध की सप्लाई लेने के लिए जैसे ही दुकान पर आए अंदर धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। शटर खोला तो आग काफी फैल चुकी थी। हवा के चलते आग पूरी दुकान में फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पार्षद को दी। पार्षद ने दमकल विभाग को सूचित किया। साथ ही हादसे के खतरे को देखते हुए इस एरिया में बिजली कट करवा दी। थोड़ी ही देर में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान के अंदर का सारा सामान जल गया। पार्षद के अनुसार दुकान में लाखों रुपये के राशन और सामन के अलावा कई बड़े फ्रीज भी थे जो आग से जल गए। दुकान के बाहर रखी पानी की टंकियां भी पिघल गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार संजीव गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी। पार्षद विवेक शर्मा ने कहा कि दुकान का सारा सामान जल गया है। प्रशासन की ओर से दुकानदार की हर संभव मदद की जाएगी।