{"_id":"904349dac0ca4636dc728c7f2d640ed8","slug":"shivam-in-world-cup-skiing-racing-2016-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप स्कीइंग रेसिंग में दमखम दिखाएंगे शिवम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कप स्कीइंग रेसिंग में दमखम दिखाएंगे शिवम
अनिल कंवर/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकंडा के नौजवान ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। एडवेंचर स्पोर्ट्स स्कीइंग नारकंडा के उपाध्यक्ष शिवम कैंथला का रूस में होने जा रहे वर्ल्ड कप स्कीइंग रेसिंग 2016 के लिए चयन हुआ है। इसके लिए शिवम ने कुछ दिन पूर्व ही तुर्की में ट्रायल दिया था। यहां से उसका चयन वर्ल्ड कप स्कीइंग रेसिंग के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
रूस में 27 फरवरी से शुरू होने वाली वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए स्कीइंग मास्टर शिवम मंगलवार को दिल्ली से रूस के लिए रवाना हो गए हैं। नेशनल स्कीइंग में भी शिवम पांच बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। नारकंडा निवासी 21 वर्षीय शिवम कैंथला पुत्र संतोष कैंथला ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
शिवम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से टूरिज्म में स्नातक कर रहे हैं। शिवम ने नारकंडा में स्कीइंग की बारीकियों को सीखा है। एएसएसएएन के अध्यक्ष सागर कैंथला ने कहा कि उनकी संस्था का यह युवा रूस में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिवम के परिजनों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन