{"_id":"66c2d4b7b16d7b50c60b481f","slug":"shiva-colony-of-paonta-sahib-a-husband-murdered-his-wife-by-hitting-her-with-a-stick-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News Sirmaur: पांवटा साहिब में मामूली कहासुनी में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News Sirmaur: पांवटा साहिब में मामूली कहासुनी में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, जानें पूरा मामला
Mon, 19 Aug 2024 07:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:32 PM IST
सार
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में देर रात को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामूली सी कहासुनी पर एक पति ने डंडे से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही दोनों बेटियों ने मां को लहूलुहान हालत में पाया। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जांच टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पांवटा साहिब का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोहन सिंह (52) और रक्षा देवी (48) अपनी दो बेटियों के साथ कुछ वर्षों से शिवा कॉलोनी पांवटा साहिब में किराये के कमरे में रहते थे। रविवार रात करीब 12 बजे सोहन सिंह की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रक्षा देवी पर डंडेे से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। दूसरे कमरे में सो रहीं बेटियां अंजलि और नेहा बाहर निकलीं। कमरे में देखा तो पिता मौके से गायब था। मां अचेत पड़ी हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों को सूचित किया गया। बेटियों व पड़ोसियों ने रक्षा देवी को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ करतार सिंह की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए सूचना मिलते ही शहर में नाके लगाए। इसके बाद आरोपी सोहन सिंह बांगरन चौक के समीप गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार सुबह एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा, फोरेंसिक टीम एवं पुलिस जांच टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है। कहा कि रविवार रात एक बजे पांवटा थाना में सूचना मिली। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया। सुबह 5:30 बजे बांगरन चौक से चुंगी नंबर छह के बीच आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बेटी के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंंप दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जुन्गा एफएसएल के सहायक निदेशक नसीब सिंह पटियाल ने बताया कि भौतिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन