{"_id":"56eacba84f1c1bc3158b468a","slug":"shiv-sena-leader-sanjay-rout-statement-on-cm-virbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत-पाक मैच का विरोध कर वीरभद्र ने शहीदों का अपमान होने से बचाया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भारत-पाक मैच का विरोध कर वीरभद्र ने शहीदों का अपमान होने से बचाया'
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 18 Mar 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत
शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भारत-पाक मैच का विरोध करना एकदम सही है। धर्मशाला में मैच रद्द होने से हिमाचल की छवि पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। अपने निजी दौरे पर धर्मशाला पहुंचे संजय राउत ने कहा कि भारत-पाक मैच का विरोध करना कोई गुंडागर्दी या दहशतगर्दी नहीं है।
विज्ञापन
हिमाचल में पाकिस्तान के खिलाफ लोग एकजुट हुए, यह प्रशंसनीय है। कांगड़ा में बड़ी तादाद में फौजी रहते हैं। यहां के अनेक बहादुर शहीद हुए हैं। धर्मशाला में भारत-पाक मैच खेलने से शहीदों का अपमान होता। शहीदों का अपमान होने से बचाने के लिए सीएम वीरभद्र सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई है। राउत ने कहा कि कोलकाता तो क्या देश के किसी भी कोने में भारत-पाक मैच नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के बयान से वह इत्तफाक नहीं रखते। अनुराग ठाकुर उनके मित्र हैं, लेकिन कभी वे भी पाकिस्तान का विरोध करते थे और भारत-पाक मैच के पक्षधर नहीं थे। राउत ने भारत माता की जय न बोलने के ओवेसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वाले सांसद पर देशद्रोह का केस बनना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे लोग देश के लिए दाऊद और अलकायदा से ज्यादा खतरनाक हैं। ये लोग देश में जहर खोलने का काम कर रहे हैं। ऐसा कहने वाले लोग भारत के नागरिक बनने के काबिल नहीं हैं। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उनके पाकिस्तानी समकक्ष अजीज से वार्ता को अच्छा बताया।
साथ ही कहा कि उम्मीद करते हैं कि कहीं इसके बाद पठानकोट जैसा आतंकी हमला न हो। टीएमसी के कथित वित्त घोटाले मामले में कहा कि यह केस नैतिक समिति के पास है। पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में यह चुनावी जुमले भी हो सकते हैं।