फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shiv Kumar Vermabecame the President of Outsource and Contract Employees Federation

आउटसोर्स और अनुबंध कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने शिव

Tue, 23 Oct 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Shiv Kumar Vermabecame the President of Outsource and Contract Employees Federation

इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने प्रदेश इंटक के महासचिव शिव कुमार वर्मा को ऑल हिमाचल आउटसोर्स एवं अनुबंध कर्मचारी महासंघ (इंटक) का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। नालागढ़ से जितेंद्र ठाकुर को प्रदेश इंटक का सह सचिव तथा शिमला से राजीव को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार संगठन (इंटक)  प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट भगत सिंह वर्मा की संस्तुति पर सोलन जिला से राजेंद्र कुमार, कुल्लू जिले से राम लाल कुल्लवी, लाहौल स्पीति से रंजीत सिंह को जिला अध्यक्ष  नियुक्त किया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश इंटक के वरिष्ठ महामंत्री महिमन चंद्र ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने हिमाचल प्रदेश खेतिहर किसान मजदूर संगठन (इंटक) प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र बरागटा की संस्तुति पर सोलन जिला के अध्यक्ष पद की कमान राम सिंह, लाहौल-स्पीति के सुरिंद्र कुमार को लाहौल स्पीति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता गोविंद राम ठाकुर को मंडी जिला खेतिहर किसान मजदूर कांग्रेस (इंटक)अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर फेडरेशन जिला कांगड़ा की कमान नीतू को सौंपी गई है। सोलन जिला अध्यक्ष के रूप में सपना को नियुक्त किया है। कर्म चंद चौधरी चक्का (दून ) को प्रदेश फैक्ट्री वर्कर्स फेडरेशन का प्रदेश सचिव बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed