नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में अभिभावकों से माफी मांगते हुए कहा कि कमाई का साधन न होने की वजह से उसने यह कदम उठाया है। यह घटना शिमला के खलीणी क्षेत्र में हुई।
खलीणी के जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर लटके युवक को देखा गया। 24 साल के अमित शर्मा ने मंगलवार रात को लोअर खलीणी में अपने घर के साथ ही जंगल में देवदार के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।
थाना न्यू शिमला में मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को करीब पौने बारह बजे फोन पर सूचना मिली की खलीणी के जंगल में एक युवक पेड़ से लटका हुआ है।
युवक के पास से मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पेड़ से शव को जमीन पर उतारा और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया। बुधवार सुबह युवक का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव को युवक के परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक अमित के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिस में लिखा था कि वह कुछ कमा नहीं पा रहा है, इसलिए वह इस कदम को उठा रहा है और इस कृत्य को करने के लिए उसने अपने घरवालों से माफी मांगी।
वह घर पर अपने कमरे में सोया हुआ था। उस समय माता- पिता छोटी बहन और उसके मौसी और मौसा घर में मौजूद थे।
देर रात मां ने बेटे को लटका हुआ देखा
अमित अपने कमरे में सोने चला गया था। करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी मां घर से बाहर निकली और देखा की सामने देवदार के पेड़ पर कुछ लटका है और जब नजदीक से देखा तो वह उसका बेटा अमित था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
बीच में छोड़ दी थी इंजीनियरिंग
कमाई की इस उम्र में रोजगार का साधन न मिलने से अमित परेशान था, अमित चंडीगढ़ के निजी संस्थान से इंजीनियरिंग कर रहा था लेकिन किसी कारण बीच में ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर वापस शिमला आ गया था। युवक के पिता भी शिमला में ही एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।