फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Winter Carnival: 25 singers showed their talent in the theatre round for Voice of Shimla

Shimla Winter Carnival: वॉयस ऑफ शिमला के लिए थियेटर राउंड में 25 गायकों ने दिखाया दम

Sat, 21 Dec 2024 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Dec 2024 11:18 AM IST
सार

शिमला के गेयटी थियेटर में वॉयस ऑफ शिमला के थियेटर राउंड में शुक्रवार को 25 कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।हिमाचल समेत चंडीगढ़ और मुबंई के कलाकारों ने भी ऑडिशन दिए। 

विज्ञापन
Shimla Winter Carnival: 25 singers showed their talent in the theatre round for Voice of Shimla
वॉयस ऑफ शिमला के लिए थियेटर राउंड में 25 गायकों ने दिखाया दम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में वॉयस ऑफ शिमला के थियेटर राउंड में 25 कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।  हिमाचल समेत चंडीगढ़ और मुबंई के कलाकारों ने भी ऑडिशन दिए। सुबह 11:00 बजे से ऑडिशन शुरू हुए और देर शाम तक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान संगीत प्रोफेसर हेमराज चंदेल और सारेगामा फेम योगेश मुकुल ने  निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। वहीं हिमाचल पुलिस बैंड से इंस्पेक्टर विजय कुमार और कार्तिक शर्मा ने ऑडिशन में भाग ले रहे कलाकारों को स्टेज पर प्रस्तुति देने की बारीकियां सिखाईं।

विज्ञापन


  नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी मौजूद रहे। इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित ने प्रस्तुति दी। शनिवार को थियेटर राउंड के विजेताओं के नाम घोषित होंगे। इसमें से 12 कलाकार विंटर कार्निवल में होने वाले फिनाले में प्रस्तुति देंगे। वॉयस ऑफ शिमला का विजेता चुना जाएगा। वॉयस ऑफ शिमला के विजेता को 2 जनवरी को स्टार नाइट में सतिंदर सरताज से पहले प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed