{"_id":"750c9696c59d7bb5f20f9e8942c32ae3","slug":"shimla-will-face-water-shortage-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाद ने रोकी सप्लाई, आज नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाद ने रोकी सप्लाई, आज नहीं आएगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Jul 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार सुबह पीने के पानी की सप्लाई कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी। बरसात के चलते पेयजल योजनाओं में भारी मात्रा में गाद आ गई है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात और शनिवार दिन भर गिरि, गुम्मा और अश्वनी पेयजल योजना में पानी की पंपिंग प्रभावित हुई है। शनिवार को आधे से अधिक शहर में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
छोटा शिमला जोन, सेंट्रल जोन, लक्कड़ बाजार जोन और संजौली जोन में पीने का पानी नहीं बंटा है। इन क्षेत्रों में रविवार को पानी सप्लाई किया जाएगा।
निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने के चलते कट लगाना पड़ा है। उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता प्रीत मोहिंद्र सिंह का कहना है कि गाद के चलते पंपिंग में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन