{"_id":"659d2a0163a02e85e20f7681","slug":"shimla-weather-changed-light-snowfall-in-kufri-shimla-tourists-flocked-shimla-weather-shimla-weather-updat-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Weather: शिमला के कुफरी में नए साल का पहला हल्का हिमपात, पर्यटक झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Weather: शिमला के कुफरी में नए साल का पहला हल्का हिमपात, पर्यटक झूमे
Tue, 09 Jan 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:02 PM IST
सार
शिमला में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। शिमला के नजदीक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन
कुफरी में हल्की बर्फबारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुफरी में मंगलवार दोपहर बाद एकाएक मौसम बदलने से नए साल का पहला हल्का हिमपात हुआ। कुछ देर तक हुई बर्फबारी में सड़कों पर बर्फ की सफेद परत बिछ गई। राजधानी शिमला में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। शिमला मालरोड, संजौली, ढली और जाखू की पहाड़ी में बर्फ के फाहे गिरे। उधर, प्रदेश के मैदानी जिलों में घना कोहरा पड़ना लगातार जारी है। कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना के कई क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को प्रदेश के पांच क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा सात डिग्री से कम हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार से प्रदेश भर में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान और चढ़ने के आसार भी जताए गए हैं। राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हुआ। शिमला मालरोड़, जाखू और ढली में अचानक फाहे गिरने से सैलानी झूम उठे। सैलानी सेल्फी लेते और फाहों को कैमरे में कैद करने लगे।
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उधर, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ा। विजिविलिटी 200 मीटर तक होने के चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। धूप कम समय के लिए निकलने से मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। उधर, मंगलवार को चंबा में अधिकतम तापमान 19.3, मंडी में 19.2, धर्मशाला-भुंतर में 19.0, सोलन में 18.5, कांगड़ा में 17.8, नाहन में 16.8, ऊना में 13.2, शिमला में 12.6, कल्पा में 10.5 और केलांग में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी - 8.6
समदो - 5.1
कल्पा - 3.2
नारकंडा - 2.0
रिकांगपिओ - 0.6
कुफरी - 0.4
भुंतर 0.8
सोलन-मंडी 1.1
शिमला 2.2
चंबा 2.9
कांगड़ा 4.5
धर्मशाला 5.2
नाहन 6.9