फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla via Sunni-Karsog road closed due to landslide in Budman

Shimla News: बडमैन में भूस्खलन से शिमला वाया सुन्नी-करसोग मार्ग बंद

Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla via Sunni-Karsog road closed due to landslide in Budman
हजारों लोगों की बढ़ी परेशानियां, छोटे वाहन बडमैन-बसंतपुर, बड़े वाहन बल्देयां-नौट्टी खड्ड-बसंतपुर और शिमला वाया धामी होकर चलेंगे
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कर रहा सड़क का विस्तारीकरण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी भूस्खलन के कारण शिमला वाया सुन्नी-करसोग मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार देर शाम बडमैन के पास भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से शिमला और मंडी समेत क्षेत्र के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
भूस्खलन इतना अधिक है कि मार्ग में पैदल चलने के लिए भी सुरक्षित नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की बहाली के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने छोटे और बड़े वाहनों के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। मार्ग बंद होने के कारण छोटे वाहन को बल्देंयां-बसंतपुर मार्ग से होकर आवाजाही करनी होगी, वहीं बसों समेत बड़े वाहनों का संचालन बल्देयां-नौट्टीखड्ड-बसंतपुर और शिमला वाया धामी होकर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुन्नी-करसोग मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। बडमैन के पास भी इसके तहत कटिंग का कार्य किया था। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बडमैन के समीप पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर जा गिरा। इस वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। इससे मार्ग पर बसों समेत कई वाहन पहुंच गए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बहाली का कार्य शुरू किया लेकिन भूस्खलन इतना अधिक है कि इसे हटाने में एक दिन से अधिक का समय लग सकता है। इस वजह से शिमला से तत्तपानी, बसंतपुर, सुन्नी, चुराग और करसोग समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए जाने और इन क्षेत्रों से शिमला आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसको देखते हुए प्रशासन ने बसों समेत छोटे और बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। हालांकि इन मार्गों से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भूस्खलन स्थल पर की बैरिकेडिंग
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए भूस्खलन स्थल पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा ने बताया कि बडमैन में भारी भूस्खलन के कारण शिमला-करसोग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए वैकल्पिक मार्गों से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। उम्मीद है कि कल मार्ग सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article