{"_id":"6220a8552426531747680aa8","slug":"shimla-union-minister-prahlad-said-that-women-will-check-water-quality-in-rural-areas-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन : केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद बोले- हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन : केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद बोले- हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच
Thu, 03 Mar 2022 06:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:04 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हिमाचल में जल जीवन मिशन के तहत 93 फीसदी कवरेज कर ली गई है। जब यह अभियान प्रदेश में शुरू किया गया था, तब मात्र 26 फीसदी कवरेज थी। हिमाचल को लक्ष्य पूरा करने के लिए वर्ष 2023 का समय दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय राज्य जल शक्ति और खाद्य संस्करण विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा सौंपा जाएगा। महिलाओं को विभागीय अधिकारी विशेष प्रशिक्षण देंगे। गुरुवार को शिमला में प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की बजट की विभिन्न योजनाएं गिनाईं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगामी 50 वर्षों को देखते हुए बजट बनाया गया है। कहा कि हिमाचल में जल जीवन मिशन के तहत 93 फीसदी कवरेज कर ली गई है। जब यह अभियान प्रदेश में शुरू किया गया था, तब मात्र 26 फीसदी कवरेज थी। हिमाचल को लक्ष्य पूरा करने के लिए वर्ष 2023 का समय दिया गया है।
विज्ञापन
सरकार वर्ष 2022 में इस लक्ष्य को पूरा कर लेगी। पटेल ने कहा कि हिमाचल के जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने बुधवार शाम को बैठक की है। विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में 16 लाख घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाने के लिए बधाई दी। शेष 1 लाख कनेक्शन जल्द लगाने के निर्देश भी दिए। कहा कि राज्यों को 100 फीसदी कवरेज करने के बाद सर्टिफिकेट देने के लिए केंद्र सरकार ने थर्ड पार्टी से जांच करवाने का भी फैसला लिया है। कहा कि हर जिले में खाद्य जांच लैब भी स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। जल्द वह ऊना के फूड पार्क का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जमवाल भी मौजूद रहे। प्रहलाद सिंह पटेल ने परिवार समेत राजधानी शिमला के सुप्रसिद्ध जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन