{"_id":"6506ee4219511ac84501d215","slug":"shimla-trekker-missing-from-november-2022-not-found-in-friendship-peak-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News : खाली हाथ लौटी रेस्क्यू टीम, पर्वतारोही का नहीं मिला सुराग; बीते साल हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News : खाली हाथ लौटी रेस्क्यू टीम, पर्वतारोही का नहीं मिला सुराग; बीते साल हुआ था लापता
Sun, 17 Sep 2023 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:47 PM IST
सार
बीते साल नवंबर में शिमला के आशुतोष दोस्त के साथ फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ने के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए थे। इसके बाद से वे लापता हैं। उस दौरान करीब 10 दिन तक तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप पीक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रेंडशिप पीक में बीते साल नवंबर में लापता हुए शिमला के पर्वतारोही का सुराग नहीं लग पाया है। लगभग पांच दिन तक 17,346 फीट की ऊंचाई पर स्थित फ्रेंडशिप पीक में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद रेस्क्यू टीम खाली हाथ लौट गई। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान दो दिन बाद पुनः टीम भेज रहा है। यह टीम अटल टनल-धुंधी के मार्ग से होते हुए फ्रेंडशिप पीक के दूसरे छोर में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
बीते साल नवंबर में शिमला के आशुतोष दोस्त के साथ फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ने के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए थे। इसके बाद से वे लापता हैं। उस दौरान करीब 10 दिन तक तलाशी अभियान चलाया गया। पर्वतारोहण संस्थान के अलावा तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल, डोगरा स्काउट, आईटीबीपी ने भी तलाश की थी। हालांकि वहां पर पर्वतारोही के टार्च और आइस एक्स मिले लेकिन पर्वतारोही का पता नहीं चला। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
अब फिर आशुतोष की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 9 सितंबर को 12 सदस्यों की टीम तलाशी अभियान के लिए फ्रेंडशिप पीक पर गई थी। पांच दिन तलाशी अभियान चलाया गया। पीक में ग्लेशियर के बीच बनी खाइयों में उतरकर भी पर्वतारोही की तलाश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं मिल पाया। लिहाजा अब टीम मनाली लौट आई है।
विज्ञापन
यह टीम लेडी लेग से होकर फ्रेंडशिप पीक पहुंची थी। टीम अटल टनल-धुंधी से चंद्रबाला पीक के नीचे से होकर फ्रेंडशिप पीक के दूसरे छोर में अभियान चलाएगी। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि रेस्क्यू टीम लौट गई है। अभी तक लापता पर्वतारोही का सुराग नहीं लग पाया है। अब दूसरे छोर की ओर जाकर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।