{"_id":"60f56f44083641353f1bc4ff","slug":"shimla-tharoch-army-jawan-harsh-potan-died-in-madhya-pradesh-a-wave-of-mourning-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: थरोच के सैन्य जवान हर्ष पोटन का एमपी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: थरोच के सैन्य जवान हर्ष पोटन का एमपी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Mon, 19 Jul 2021 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:23 PM IST
सार
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात हर्ष के एक साथी का उसकी भाभी को फोन आया। उसने कहा कि सब लोग फ्रूट खा रहे थे। इसी दौरान हर्ष बाथरूम चले गए। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो दरवाजा खोलने पर बेसुध मिला।
विज्ञापन
सैन्य जवान हर्ष पोटन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में तैनात हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में थरोच के सैन्य जवान हर्ष पोटन (27) के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि हर्ष बाथरूम में बेसुध पड़े थे। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हर्ष 14 दिन के थे, जब उसकी मां की मौत हो गई थी। वहीं तीन साल पहले पिता केवल राम पोटन भी नहीं रहे। इकलौते बेटे हर्ष की चाचा हेत राम व चाची देवकू ने परवरिश की।
विज्ञापन
मौत से पहले हर्ष ने भाभी संधिरा को फोन कर परिवार का कुशलक्षेम पूछा था। हाल ही में सिपाही से हवलदार के पद पर प्रमोशन हुई थी। उन्हें अब ट्रेनिंग पर जाना था। 10 दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर मध्य प्रदेश गए थे। हालांकि, अभी तक उपमंडल प्रशासन के पास उसके निधन से जुड़ी कोई सूचना नहीं है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात हर्ष के एक साथी का उसकी भाभी को फोन आया। उसने कहा कि सब लोग फ्रूट खा रहे थे। इसी दौरान हर्ष बाथरूम चले गए। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो दरवाजा खोलने पर बेसुध मिला।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व जिला परिषद सदस्य वीना पोटन ने बताया कि फोन करने वाले ने अपना परिचय सूबेदार के तौर पर दिया था। एक होनहार बेटे के आकस्मिक निधन की सूचना से समूचे इलाके में शोक की लहर है। इसी बीच उपायुक्त आदित्य सिंह नेगी ने कहा कि कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इधर, चौपाल के पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, नेरवा वार्ड से पूर्व जिला परिषद सदस्य वीना पोटन और नेरवा नगर पंचायत की प्रधान बबिता ने गहरा दुख जताया। चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि थरोच का बेटा शहीद हुआ है। विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन