एक क्लिक पर पढ़िए समर फेस्टिवल का पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज शाम अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शुरू हो जाएगा। शाम करीब सात बजे से रंगारंग कार्यक्रम शुरू होंगे।
इसमें कोक स्टूडियो बैंड की पहली स्टार नाइट होगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वह समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह पांच जून तक चलेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई अन्य आयोजन भी होंगे। इस बार स्थानीय कलाकार इस समारोह में ज्यादा धमाल मचाएंगे।
स्थानीय कलाकारों का रहेगा दबदबा
इस बार समर फेस्टिवल में हर दिन स्थानीय लोक कलाकारों का दबदबा रहेगा। जिला प्रशासन ने इस बार के फेस्टिवल में सिर्फ लोकल कलाकारों को परफॉर्मेंस देने की तवज्जो दी है।
इसमें हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पंजाबी गायिका मिस पूजा मुख्य आकर्षण होंगे।
इनके अलावा कॉमेडियन ख्याली भी समर फेस्टिवल में लोगों को गुदगुदाएंगे। साथ ही स्कूली छात्र भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
फ्लावर शो, बेबी शो भी होंगे
पहले दिन यानि रविवार को कार्यक्रम शाम सात से रात बारह बजे तक आयोजित किए जाएंगे। दो से पांच जून तक कार्यक्रम का समय शाम सात से रात दस बजे तक रहेगा। फेस्टिवल के अंतिम दिन पांच जून को शिमला शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
समर फेस्टिवल के दौरान लोगों की सुविधा के लिए शहर में रात साढ़े दस बजे तक लोकल बसों तथा एचआरटीसी टैक्सियों का संचालन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा एक जून को हाफ मैराथन, फूड फेस्टिवल एक से पांच जून, फ्लावर शो एक जून, बेबी शो दो जून को, डॉग शो चार जून को रिज मैदान पर करवाया जाएगा।
किस दिन क्या कार्यक्रम
1 जून : कोक स्टूडियो बैंड
2 जून : नाटी किंग कुलदीप शर्मा
3 जून : ख्याली कॉमेडियन, राजस्थानी डांस
4 जून : मिस समर फेस्टिवल कंपीटीशन
5 जून : मिस पूजा पंजाबी सिंगर