फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla

रिज पर दस महीने बाद बजे ढोल-नगाड़े

Mon, 25 Jan 2021 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Shimla
शिमला में हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार। रिज प? - फोटो : SHIMLA CITY
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में दिखी हर जिले की संस्कृति की झलक
विज्ञापन

हिमाचली गानों पर सैलानियों ने भी किया डांस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को दस माह बाद जश्न का माहौल नजर आया। कोरोना के चलते पहले तीन माह जहां लोग इक्का दुक्का रिज पर नजर आते थे वहीं बाकी सात माह तक भी यहां कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुआ। लेकिन सोमवार को रिज मैदान का नजारा बदल चुका था। आलीशान मंच पर प्रदेश के हर जिले के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मौका था हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह का। शिमला, कुल्लू और किन्नौरी नाटी के साथ इस मंच पर कांगड़ा के झमाकड़ा की झलक भी दिखी।
रंगारंग कार्यक्रम के बीच पूर्ण राज्यत्व दिवस का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदेशभर से आए सांस्कृतिक दलों ने समृृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया। शिमला के कलाकारों ने पहाड़ी गीत लागा डोला रा ढमाका... पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद मंडी, कुल्लू, लाहौल-किन्नौर, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। समारोह में हर जिले की संस्कृति की झलक नजर आई। पहाड़ी गानों पर देश-विदेश से हिल्सक्वीन घूमने आए पर्यटक भी झूम उठे। भव्य परेड भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

पूर्ण राज्यत्व समारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने अपने मोबाइलों में भी कैद किया। पद्म देव परिसर में लगी प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर शिमला के कलाकार रोशनी जस्टा शर्मा, चेतन शर्मा, बलदेव, बॉबी, सोनू, वंदना, काजल, शीतल, अनीता, बीना, निर्मला, सोनू, अतुल, अजय और लवली ने शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। समारोह में आए सोनू, सुमित, प्रदीप, मोनिका, अशोक और सुरेंद्र ने बताया कि रिज मैदान पर फिर से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed