फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rural congress made strategy for lok sabha election in meeting

शिमला ग्रामीण कांग्रेस ने फूंका लोस चुनाव का बिगुल, बैठक में बनाई रणनीति

Wed, 05 Dec 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
shimla rural congress made strategy for lok sabha election in meeting

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को आयोजित शिमला ग्रामीण कांग्रेस के सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने बताया कि सम्मेलन में अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक विक्रमादित्य, जिला अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कसुम्पटी से विधायक रहे सोहनलाल और शिमला ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि लोस चुनाव के लिए हर कार्यकर्ता कमर कस लें और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर भाजपा के झूठे वायदों का पर्दाफाश करें। कहा कि किस तरह से भाजपा की केंद्र में सत्तासीन सरकार ने बार-बार युवाओं, किसानों, छात्रों हर वर्ग को ठगने का काम किया है। कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार का आम जनता के बीच पर्दाफाश किया जाएगा।  
विज्ञापन


सैकड़ों की तादाद में सम्मेलन में शिमला ग्रामीण की पंचायतों के जन प्रतिनिधि, प्रधान, उप प्रधान सहित जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों ने सम्मेलन शिरकत कर लोक सभा चुनाव की तैयारी, संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपनी राय रखी। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने लोगों की तरफ से दिए एजेंडे पर खुलकर अपनी बात कही। कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शिमला ग्रामीण में हुए विकास कार्यों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में अनीता शर्मा, कविता कंवर, एमडी शर्मा, जगदीश वर्मा, प्रदीप वर्मा, महेश शर्मा, ज्योतिका वर्मा, मोहन, प्रकाश कमल, प्रभा वर्मा, महेश्वर वर्मा, मुकुल गुप्ता, एमसी पार्षद दिवाकर, एनएसयूआई सुन्नी इकाई अध्यक्ष अंशु, राजेंद्र ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, राम कृष्ण शांडिल निर्मला ठाकुर, प्रदीप वर्मा और जिला परिषद राजेश शर्मा और राजेश शांडिल ने लोस चुनाव और विस क्षेत्र में पिछले छह साल में हुए कार्यों पर अपनी रॉय रखी। 

शिमला लोस से सोहनलाल  के लिए टिकट की वकालत

shimla rural congress made strategy for lok sabha election in meeting

 शिमला ग्रामीण कांग्रेस के सम्मेलन में कसुम्पटी से दो बार विधायक रहे सोहनलाल को लोक सभा की शिमला सीट से टिकट देने की वकालत की। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव जैसे ओहदे देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। विक्रमादित्य सिंह के बतौर विधायक एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला ग्रामीण में महारैली का फैसला लिया गया। इसमें छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह भी शिरकत करेंगे। वहीं पूर्व विधायक सोहनलाल को टिकट दिए जाने की शिमला ग्रामीण की जनता की भावनाओं को कोटली ने पार्टी हाईकमान के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। 

नेतृत्व संगठन को कर रहा है कमजोर : वर्मा
जिला कांग्रेस महासचिव महेश्वर वर्मा ने सम्मेलन में कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान होना जरूरी है। चुनाव में उन्हें याद किया जाता है फिर सत्ता संभालने पर पांच साल तक भूला दिया जाता है। पार्टी को हमारा नेतृत्व कमजोर कर रहा है। कार्यकर्ता सिपाही की तरह आज भी खड़ा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बूथ स्तर पर सम्मेलन बुलाओ। भाजपा के प्रपंच का जवाब देने में हर कांग्रेस कार्यकर्ता सक्षम है, उसे शिक्षित करो। यदि ऐसा न किया तो आने वाले समय में कांग्रेस के आजादी की लड़ाई के संघर्ष और कांग्रेस के नेताओं को सब भूल जाएंगे।

महिला नेत्रियों ने सम्मेलन में निकाली भड़ास 

shimla rural congress made strategy for lok sabha election in meeting

 शिमला ग्रामीण कांग्रेस के सम्मेलन में महिला कांग्रेस नेत्रियों का गुस्सा भी फूटा। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व में पंचायत प्रधान रही कविता कंवर, घणाहट्टी पंचायत की प्रधान एवं ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभा वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष नाराजगी जाहिर की। 

कविता कंवर ने कहा कि संगठन में प्रदेश स्तर पर ऐसे लोगों को बड़े ओहदे दिए जा रहे हैं जो पंचायत चुनाव तक में दो-दो बार जमानत जब्त करवा चुके हैं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह जरूरी है कि जो कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर समर्पित होकर आम लोगों के संपर्क में रहकर

कार्य करता हो उसे ही बड़े ओहदे दिए जाएं। प्रभा वर्मा ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी में पद किस आधार पर दिए जाते हैं इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह भी कहा कि वह इसका बुरा न माने, संगठन से लगाव है इसलिए संगठन की बेहतरी के लिए मौका मिलने पर यह राय दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed