फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla-Rampur HIghway through, but Bus service not strat

शिमला-रामपुर हाईवे बहाल पर बस सेवा अभी शुरू नहीं

Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Shimla-Rampur HIghway through, but Bus service not strat
शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-मंडी एनएच पर बस सेवा शुरू, हजारों लोगों को राहत
विज्ञापन

475 रूट एचआरटीसी शिमला डीविजन के ठप
120 बसें निगम की बर्फबारी में फंसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में हुई भारी बर्फबारी के दूसरे दिन शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शिमला-चंडीगढ़ और दोपहर ढाई बजे शिमला-मंडी हाईवे को बसों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। हालांकि दिनभर दोनों ही हाईवे पर ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। एचआरटीसी की 120 बसें विभिन्न जगहों पर फंसी हैं।
राजधानी को ऊपरी शिमला से जोड़ने वाला शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-05 को बहाल कर दिया है लेकिन अभी तक इस पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन के मुताबिक फिसलन अधिक होने के कारण यहां अभी बसें शुरू नहीं कर सकते। छोटे वाहनों के चालकों को भी एहतियात बरतने को कहा है। ऊपरी शिमला के लिए सड़क संपर्क और बस सेवा बंद होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिमला से सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर शनिवार से एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई। सुबह के समय सड़क में भारी फिसलन के कारण शोघी से तारादेवी होते हुए संकटमोचन तक ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन

शोघी से खवारा चौकी की ओर लगे जाम में कुछ टूरिस्ट ट्रॉली बैग के पास पैदल चलते दिखाई दिए। शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह के समय सोलन और चंडीगढ़ की ओर से शोघी पहुंचे स्थानीय लोगों तथा सैलानियों को करीब 13 किलोमीटर पैदल सफर कर शिमला पहुंचना पड़ा। वहीं शिमला-मंडी हाईवे पर सुबह करीब ग्यारह बजे तक घणाहट्टी से शिमला की ओर बसों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस कारण लोगों को पैदल ही हीरानगर, जतोग, टुटू होते हुए शिमला आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला से दोपहर ढाई बजे शिमला-धर्मशाला और साढ़े तीन बजे शिमला-कुल्लू रूट पर बसें रवाना की गईं। हीरानगर के पास सड़क बंद होने से शनिवार सुबह 11:15 बजे शिमला-धर्मशाला और 12:15 बजे शिमला-हमीरपुर बस वाया तारादेवी, सायरी, कुनिहार होते रवाना की गई।
ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर बस सेवा शुरू
एचआरटीसी ने शनिवार को ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी रूट पर दोपहर करीब बारह बजे से बस सेवा शुरू कर दी। पांच शटल बसें पूरा दिन इस रूट पर चलती रहीं। आईएसबीटी से कनलोग बाईपास होते हुए खलीनी, बीसीएस, विकासनगर, मैहली, पंथाघाटी सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दीं लेकिन कनलोग के पास सड़क पर भारी फिसलन के चलते इस रूट पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। एचआरटीसी ने ट्रायल के लिए बसें भेजीं लेकिन दो बसें कनलोग के पास फंस गईं। सर्कुलर रोड पर दिनभर ट्रैफिक जाम लगता रहा। विक्ट्री टनल, ताराहाल, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, आईजीएमसी और संजौली सड़क अभी बंद है।

चंडीगढ़, दिल्ली और मंडी रूट बहाल : पवन
एचआरटीसी शिमला मंडल के कार्यकारी मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि शनिवार को शिमला-चंडीगढ़-दिल्ली और शिमला-मंडी रूट पर बस सेवा बहाल कर दी है। शिमला शहर सहित ऊपरी शिमला के अधिकतर रूट बंद हैं। शनिवार को शिमला मंडल के करीब 475 रूट संचालित नहीं हो सके। अभी भी करीब 120 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। रविवार को सड़कों की स्थिति को देखते हुए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed