{"_id":"697f9f5cffbb0ddeb801b3f3","slug":"shimla-patient-airlifted-from-dodra-kwar-and-admitted-to-pgi-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: डोडरा क्वार से मरीज को एयरलिफ्ट कर पीजीआई में करवाया एडमिट, अभियान में मददगार बनी भारतीय वायुसेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: डोडरा क्वार से मरीज को एयरलिफ्ट कर पीजीआई में करवाया एडमिट, अभियान में मददगार बनी भारतीय वायुसेना
Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
सार
तबीयत बिगड़ रही थी तो बेटे जिया सेन ने प्रशासन से एयरलिफ्ट की गुहार लगाई। जिला प्रशासन शिमला ने उसी समय इस बारे में प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया जिसमें एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के माध्यम मरीज व तीमारदारों के ले जाने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए एयरफोर्स से संपर्क साधा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार के प्रयासों से जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से रविवार को बर्फबारी के दौरान मरीज को एयरलिफ्ट करवाकर पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए पहुंचाया गया। एसडीएम डोडरा क्वार, नायब तहसीलदार के ध्यान में मरीज के परिजनों ने 31 जनवरी को मामला लाया जिसमें 85 वर्षीय धर्मी पिछले एक सप्ताह से अधरंग का शिकार हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस वजह से दिन प्रतिदिन उनकी तबीयत बिगड़ रही थी तो बेटे जिया सेन ने प्रशासन से एयरलिफ्ट की गुहार लगाई। जिला प्रशासन शिमला ने उसी समय इस बारे में प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया जिसमें एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के माध्यम मरीज व तीमारदारों के ले जाने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए एयरफोर्स से संपर्क साधा। रविवार को दो हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार भेजे गए। एक हेलीकॉप्टर में मरीज और एक तीमारदार को एयरलिफ्ट किया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में मरीज के अन्य परिजनों को एअर लिफ्ट किया गया। पहले मरीज को आईजीएमसी शिमला लेकर आना था, लेकिन शिमला में मौसम साफ न होने के कारण हेलीकाॅप्टर की लैंडिग नहीं हो पाई। इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया कि मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ ही ले जाया जाए। इसके बाद दोनों हेलीकाॅप्टर चंडीगढ़ गए।
विज्ञापन
डिप्टी सेक्रेटरी जीएडी अनिल मनकोटिया ने एयरलिफ्ट को लेकर एयरफोर्स प्रशाासन के साथ सामंजस्य स्थापित किया। इसके साथ ही पीजीआई में तैनात प्रदेश सरकार के अधिकारियों के संपर्क साधा। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने मरीज के परिजनों को पीजीआई में चेकअप की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दीं। पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्टे्रट पंकज राय और प्रशासनिक अधिकारी आशीष मरीज के चेकअप की सारी व्यवस्था देख रहे हैं।