{"_id":"69c8bc2f8231ef78ff0c9d40","slug":"shimla-news-two-accused-arrested-in-chitta-smuggling-case-shimla-police-take-action-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चिट्टा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चिट्टा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने की कार्रवाई
Sun, 29 Mar 2026 11:14 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:14 AM IST
सार
चिट्टा तस्करी के मामले में शिमला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिला पुलिस की नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय शिशुपाल और 31 वर्षीय रवि चौहान निवासी गांव बरटू, डाकघर सीमा, तहसील रोहड़ू जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 12 मार्च को सूचना के आधार पर बडियारा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ललित कुमार उर्फ बनी निवासी गांव सुंधा भौंडा, तहसील चिड़गांव जिला शिमला के कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने इस संबंध में चिड़गांव थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। मामले की गहन जांच एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए 28 मार्च को इस मामले में चिट्टे के सप्लायर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रकिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।