फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla news: thodo sports national championship inauguration by urban development minister suresh bhardwaj

हिमाचल में पहली ठोडो स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप का आगाज

Sat, 11 Sep 2021 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Sep 2021 06:17 PM IST
सार

प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें हिमाचल, केरल, आसाम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और पुडुचेरी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Shimla news: thodo sports national championship inauguration by urban development minister suresh bhardwaj
शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित ठोडा नेशनल चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से पहली ठोडो स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। ठोडो एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि दो दिन की प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें हिमाचल, केरल, आसाम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और पुडुचेरी शामिल हैं। 

विज्ञापन


मंत्री ने इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। कहा कि देश और प्रदेश में विभिन्न खेल संघों को पारंपरिक खेलों को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। कहा कि कबड्डी को भी पारंपरिक खेल माना जाता था। आज उसकी मान्यता देश ही नहीं, पूरे विश्व में है। कबड्डी के खिलाड़ी विश्व स्तर पर पहचान बना रहे हैं। पारंपरिक खेलों के विषय पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री से बात कर इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ठोडो हिमाचल का पारंपरिक खेल रहा है। आज पूरे देश में मार्शल आर्ट के साथ मिलकर खेल गतिविधि के रूप में प्रचलित किया है। उन्होंने ठोडो खेल को बढ़ावा देने के लिए संघ को 51,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर संयुक्त सचिव इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन राजेश भंडारी और तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed