फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: tampering with NEET UG result student arrested in IGMC shimla

Shimla News: नीट परीक्षा में पाए थे 400, बढ़ाकर कर दिए 560 अंक, ऐसे पकड़ा गया शातिर

Thu, 05 Jan 2023 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Jan 2023 10:41 AM IST
सार

आईजीएमसी के स्टूडेंट सेक्शन के कर्मी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का डाटा नेशनल मेडिकल काउंसिल की साइट पर अपलोड करने लगे। जब इस प्रशिक्षु छात्र का डाटा अपलोड किया जाने लगा तो उसका मिलान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Shimla News: tampering with NEET UG result student arrested in IGMC shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी के बाद फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर एमबीबीएस सीट पाने वाले छात्र के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि छात्र के नीट परीक्षा में 400 अंक आए थे। छात्र ने गड़बड़ी कर अंक 400 से बढ़ाकर 560 कर दिए। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मंडी) की मेरिट में आने से छात्र का चयन आईजीएमसी के लिए हो गया।

विज्ञापन


आईजीएमसी में करीब दो माह पहले ही एमबीबीएस का नया बैच बैठा है। 120 छात्र-छात्राओं के बैच में छात्र मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। इस बीच, आईजीएमसी के स्टूडेंट सेक्शन के कर्मी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का डाटा नेशनल मेडिकल काउंसिल की साइट पर अपलोड करने लगे। जब इस प्रशिक्षु छात्र का डाटा अपलोड किया जाने लगा तो उसका मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस डाटा में किसी दूसरे छात्रा का नाम था। इसके बाद कर्मियों ने प्राचार्य से शिकायत की। प्रबंधन सतर्क हुआ और छात्र को कॉलेज से निष्कासित कर दिया। हालांकि, अब एक सीट खाली हो गई है तो कॉलेज प्रबंधन सीट भरने संबंधी आगामी प्रक्रिया शुरू करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग और सभी सीटें भर चुकी हैं तो यह सीट खराब हो सकती है। ऐसे में प्रबंधन इससे संबंधी तमाम जानकारी अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को देगा। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के निर्देशों के बाद ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाएगी। आईजीएमसी की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed