फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla news: old man commit suicide in shimla

शिमला: आईजीएमसी से सेवानिवृत्त पेंशनर ने लगाया फंदा, मौत

Fri, 21 Jan 2022 04:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Jan 2022 04:10 PM IST
सार

बिशन सिंह सुबह 8 बजे घर से पशुओं को पत्तियां लाने खेत के लिए निकला था, पत्नी घर पर थी। कुछ देर बाद बहू खेत में गई तो ससुर का शव पेड़ से लटका देखकर होश उड़ गए।

विज्ञापन
Shimla news: old man commit suicide in shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान बिशन सिंह निवासी पवाबो शिमला ग्रामीण के तौर पर हुई है। मृतक ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना शहर से सटे लक्कड़ बाजार क्षेत्र के पवाबो गांव में पेश आई। कुछ साल पहले बिशन सिंह आईजीएमसी से सेवानिवृत्त हुआ था।

विज्ञापन


इनके दो बेटे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। बिशन की बहू खेत में गई थी इसी दौरान ससुर ने पेड़ से लटककर जान दे दी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक बिशन सिंह सुबह 8 बजे घर से पशुओं को पत्तियां लाने खेत के लिए निकला था, पत्नी घर पर थी। कुछ देर बाद बहू खेत में गई तो ससुर का शव पेड़ से लटका देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर छोटा बेटा अजय मौके पर पहुंचा और पिता को नीचे उतारा। इसके बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी हेड क्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed