फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: CM principal media advisor Naresh chauhan statement

Shimla News: नरेश चौहान बोले- लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन तय, बदलेगी देश की दिशा और दशा

Thu, 28 Dec 2023 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Dec 2023 05:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं अपितु एक संस्था भी है, जिसने देश को महान नेता दिए।

विज्ञापन
Shimla News: CM principal media advisor Naresh chauhan statement
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन तय है। चुनाव के बाद देश की दिशा और दशा बदलेगी। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में सुखविद्र सिंह सुक्खू की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सरकार ने एक साल में पहली बार 11 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है।

विज्ञापन


सुक्खू फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जा रहे हैं। नरेश चौहान ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही से लोग परेशान हैं। लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार और संगठन पूरे तालमेल के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं अपितु एक संस्था भी है, जिसने देश को महान नेता दिए। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। भारत को अंग्रेजी दास्ता की बेड़ियों से मुक्त करवाने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। 1920 और 30 के दशक में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया और एक अहिंसक असहयोग की वकालत शुरू की। 1947 में देश आजाद हुआ और पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने और देश में विकास के नए युग की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 70 वर्षो में कांग्रेस पाटी ने देश का नेतृत्व किया है। देश का चहुंमुखी विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।कांग्रेस पार्टी का देश को आगे ले जाने का एक विजन है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करें और आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाएं ताकि चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed