{"_id":"63cd6835f2c41b1568232428","slug":"shimla-news-batteries-stolen-from-five-cars-in-lakkar-bazar-shimla-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लक्कड़ बाजार क्षेत्र से 5 कारों की बैटरियां उड़ा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लक्कड़ बाजार क्षेत्र से 5 कारों की बैटरियां उड़ा ले गए शातिर
Sun, 22 Jan 2023 10:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:16 PM IST
सार
शातिरों ने जंगल में सुनसान जगह पार्क की गाड़ियों को निशान बनाया है। सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
चोर- सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्कड़ बाजार क्षेत्र में शातिरों ने वाहनों में सेंधमारी की है। शातिर करीब पांच कारों से बैटरियां चुरा ले गए। कारों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। वाहन मालिकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक दुधली और कोफटाधार क्षेत्र में रात को यह वारदात पेश आई है। दुधली निवासी पुनीत ने बताया कि उनके कार से बैटरी चोरी हुई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह गाड़ी के पास पहुंचे तो स्टार्ट नहीं हुई। बोनट खोलकर चेक किया तो बैटरी अंदर से गायब थी। वायरिंग की तारों को काटकर वाहन को नुकसान पहुंचा है। बुजुर्ग माता-पिता को पंचकूला ले जाने के लिए उन्हें टैक्सी करनी पड़ी। वहीं, कोफटाधार क्षेत्र में भी चार वाहनों से बैटरियों चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक शातिरों ने जंगल में सुनसान जगह पार्क की गाड़ियों को निशान बनाया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि जंगल में सड़कों पर वाहन पार्क न करें। फिलहाल, सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी मदद ली जा रही है। दावा है कि जल्द की आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
बीते साल भी दो दर्जन बसों में हुई थी चोरियां
साल 2022 में भी सर्दियों के दौरान शहर की सड़कों पर पार्क एचआरटीसी और निजी बसों से करीब दो दर्जन बैटरियां और डीजल चोरी हुआ था। इसके साथ लक्कड़ बाजार के बड़श क्षेत्र में भी पुलिस ने गाड़ियों से तेल चुराते दो युवकों सहित चार नाबालिगों को पकड़ा था।
सर्दियों में शहर में बढ़ती है चोरी की घटनाएं
सर्दियों के मौसम में शहर में चोरी की वारदातें बढ़ जाती है। शातिर ज्यादातर उन सुनसान क्षेत्रों को निशान बनाते है जहां पर सीसीटीवी कैमरे की जद न हो। इसके बाद रात होते ही काम में लग जाते हैं। शातिर पहले क्षेत्र की रेकी करते हैं और अंधेरा होते की चोरियों की वारदात को अंजाम देते हैं।