फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: ms dhoni sixes broke the glass of vehicles in Rohru Maidan

शिमला: रोहड़ू मैदान में माही के छक्कों ने तोड़ दिए थे वाहनों के शीशे

Mon, 17 Aug 2020 12:26 PM IST
Krishan Singh रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, शिमला
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Shimla: ms dhoni sixes broke the glass of vehicles in Rohru Maidan
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले माही नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला रोहड़ू में भी खूब चला था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शिमला जिले के रोहड़ू में होने वाले महाराजा पद्म सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए थे। यहां उन्होंने लंबे-लंबे छक्के लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर लौटने के बाद उनका चयन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम में हो गया था।

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार 144 रन की पारी खेली थी। इसके बाद माही ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। महेंद्र सिंह धोनी 2003 में महाराजा पद्म सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे। इधर, भारतीय टीम के सदस्य सुरेश रैना भी बिलासपुर के लुहणू मैदान में खेल चुके है। वह यहां रणजी टूर्नामेंट के मुकाबले खेलने आए थे।
विज्ञापन


बिलासपुर के ढाबे में रात को मटन खाने पहुंचे थे रैना
रैना का बल्ला बिलासपुर में खामोश रहा था। बिलासपुर में रणजी मैच खेलने आए सुरेश रैना रात के अंधेरे में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बिना किसी को बताए गांधी मार्केट में स्थित राज ढाबा (पृथ्वी) में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने साथियों के साथ मटन का मजा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed