फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: minor girl became pregnant after dushkarm. hospital examination revealed the truth

Shimla: शिमला में दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में की जांच तो हुआ खुलासा

Thu, 13 Nov 2025 03:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Nov 2025 03:39 PM IST
सार

शिमला में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Shimla:  minor girl became pregnant after dushkarm. hospital examination revealed the truth
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला उस समय सामने आया जब नाबालिग ने मां के पास पेट में दर्द होने की शिकायत की। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे गर्भवती बताया। परिजनों ने ढली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) और पॉक्सो की धारा 4 के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढली पुलिस स्टेशन के तहत पंद्रह साल की नाबालिग अपनी मां के साथ रहती है। पिछले दो दिन से नाबालिग मां के पास पेट में दर्द होने की शिकायत कर रही थी। 12 नवंबर को महिला बेटी को जांच के लिए आईजीएमसी अस्पताल लेकर गई। यहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई तो वह सकते में आ गए। उन्होंने बेटी से इस बारे में बातचीत की तो पता चला कि एक साल पहले उसकी एक युवक से जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने कुछ महीने पहले उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के बयानों के बाद आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही मेडिकल प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed