फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Minister Jagat Negi statement on Kangana Ranaut, saying - there is a difference between reel life an

Shimla: कंगना रणौत पर मंत्री जगत नेगी ने कसा तंज, बोले- रील और रियल लाइफ में झांसी की रानी बनने में फर्क

Wed, 09 Jul 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

जगत सिंह नेगी ने कंगना रणौत पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रील व रियल लाइफ में बड़ा अंतर है। रील लाइफ और रियल लाइफ में झांसी की रानी बनने में फर्क है। 

विज्ञापन
Shimla: Minister Jagat Negi statement on Kangana Ranaut, saying - there is a difference between  reel life an
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि रील और रियल लाइफ में झांसी की रानी बनने में फर्क होता है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत पर तंज कसते हुए कहा कि उन पर बात करना समय की बर्बादी है। भाजपा नेता आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर सिर्फ बातें कर रहे हैं, करते कुछ भी नहीं हैं। कंगना ने नीति बनाने की बात कही लेकिन संसद में रिलीफ मेनुअल में बदलाव पर चुप्पी साधी हुई है। नेगी ने कहा कि कंगना चुनी हुई सांसद हैं। प्राकृतिक आपदा जैसे समय में उनका आना लाजमी है। उन्हें बुलाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। ये वही हैं जो ये बोलती हैं कि 2014 में आजादी मिली है। चुनाव के समय उन्होंने बड़ी बड़ी बातें कीं।

विज्ञापन


कानून दिल्ली में बनते हैं लेकिन संसद के अंदर वे बात तक नही करतीं। 2023 में भी बड़ी आपदा आई। प्रदेश में मकान गिरने पर केंद्र सरकार केवल डेढ़ लाख रुपये देती है। उसको बढ़ाने के लिए क्यों बात नहीं की। यदि सड़क बह जाए तो केंद्र सरकार एक किलोमीटर का एक लाख 25 हजार रुपये देती है। इस राशि को बढ़ाने के लिए कंगना ने क्यों आवाज नहीं उठाई। अब कह रही हैं कि उनके पास कैबिनेट नही है। उनको 5 करोड़ रुपये एमपी फंड मिलता है, वो अपना एमपी फंड सरकार को दें ताकि सड़कों को बहाल करने के साथ उनकी मरम्मत की जाए। जयराम ठाकुर को जंजैहली तक पहुंचने में 8 दिन लगे। जगत सिंह नेगी ने कहा कि सुक्खू सरकार प्रभावितों को मदद पहुंचा रही है। प्रदेश में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। आपदा राहत अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। रास्ते बंद थे, जिन्हें युद्ध स्तर पर खोला गया है। जंजैहली से करसोग के लिए रास्ता खोला गया और वहां फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

 भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे: नेगी
 जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे हैं और केवल बोलते हैं, करते कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को जंजैहली तक पहुंचने में आठ दिन लगे।  नेगी ने बताया कि 1,200 से ज्यादा मकानों को आंशिक और पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed