चालक की नींद की झपकी से आठ घंटे बंद रहा शिमला-कालका हाईवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब से लदा ट्राला पलटने से शिमला-कालका हाईवे आठ घंटे तक बंद रहा। बताया जा रहा है कि सनवारा व जाबली के बीच रेलवे फाटक के नजदीक चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे ट्राला पहाड़ पर चढ़कर सड़क पर पलट गया। ट्राले के अगले दोनों टायर भी खुल गए। देखते ही देखते सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक धर्मपुर से चक्कीमोड़ तक 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
दूध और सब्जियों की सप्लाई लेकर आ रहीं गाड़ियां भी इसमें फंस गईं, जिससे मंगलवार सुबह लोगों को पेशानी झेलनी पड़ी। चंडीगढ़ से कराणा, रिकांगपिओ और हरिद्वार से शिमला व अन्य जगह से शिमला पहुंचने वाली सभी बसें जाम में फंस गईं। ये बसें चार से सात घंटे लेट हो गईं, जिससे मुसाफिरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिस स्थान पर ट्राला पलटा, वहां सड़क की चौड़ाई कम थी। हालांकि, पुलिस व फोरलेन कंपनी के कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाकर सुबह लगभग साढ़े दस बजे मार्ग को खोलकर धीरे-धीरे गाड़ियों को निकालना शुरू किया। लेकिन ट्रैफिक इतना अधिक था कि पुलिस के पसीने छूट गए।
जगह-जगह पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि करीब एक बजे तक दोनों लेन का यातायात बहाल कर दिया गया था। कई किलोमीटर तक वाहन फंसे थे। उन्हें निकालने के लिए पहले एक लेन खोली गई और उसके बाद दोनों लेन को बहाल कर दिया गया।