{"_id":"668d6c845cc1ef2d410450fc","slug":"shimla-job-fraud-case-a-youth-was-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-in-hpmc-case-registered-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Job Fraud: एचपीएमसी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Job Fraud: एचपीएमसी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, केस दर्ज
Tue, 09 Jul 2024 10:30 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:30 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एचपीएमसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कैसे दिया गया ठगी को अंजाम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नाैकरी के नाम पर ठगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना के तहत एचपीएमसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने युवक से पैसे ऐंठने के लिए बाकायदा ज्वाइनिंग लेटर भी जारी कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिमला के मैहली निवासी आशीष कौंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ समय पहले सूरज नाम के शख्स से जान पहचान हुई।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे निगम विहार स्थित सरकारी उपक्रम हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उसने 18,700 रुपये की रकम आरोपी को दी। इसके बाद आरोपी ने उसे जल्द नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। बाद में बाकायदा उसे ज्वाइनिंग लेटर भी जारी कर दिया लेकिन अचानक आरोपी ने उसे बताया कि उपरोक्त पद के लिए होने वाली ज्वाइनिंग रद्द हो गई है।
विज्ञापन
आशीष ने जब सूरज की ओर से दिए ज्वाइनिंग लेटर की जांच करवाई तो वह फर्जी निकला। तब जाकर पता चला कि वह ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद आरोपी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छोटा शिमला थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन