{"_id":"61e41dd6162c8c4ed351998c","slug":"shimla-girl-simran-sharma-get-zee-rishtey-awards-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: निजी चैनल के शो में शिमला की सिमरन शर्मा को अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: निजी चैनल के शो में शिमला की सिमरन शर्मा को अवार्ड
Sun, 16 Jan 2022 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:00 PM IST
सार
सिमरन ने 10वी की पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी से और आगे की पढ़ाई डीएवी न्यू शिमला से की है। सिमरन ने बताया कि बारहवीं की पढ़ाई के दौरान स्कूल में ही एक ऑडिशन से बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
सिमरन शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला की सिमरन शर्मा ने अदाकरी के दम पर एक निजी चैनल के अवार्ड शो में बेस्ट भाभी का खिताब हासिल किया है। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली सिमरन ने मुंबई में हुए अवार्ड शो में खिताब अपने नाम किया है। निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल में सिमरन भाभी का किरदार निभा रही है। सिमरन ने पहली बार किसी किरदार के लिए अवार्ड मिलने का श्रेय परिजनों को दिया।
विज्ञापन
सिमरन ने 10वी की पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी से और आगे की पढ़ाई डीएवी न्यू शिमला से की है। सिमरन ने बताया कि बारहवीं की पढ़ाई के दौरान स्कूल में ही एक ऑडिशन से बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला। सिमरन की माता सुषमा शर्मा गृहिणी हैं। जबकि पिता मेघ राज शर्मा एलआईसी में बतौर सहायक शाखा प्रबंधक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन