शिमला में 21 दिन में छह बार बर्फबारी, इस सीजन में टूटेंगे कई रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में बीते 21 दिनों में छह बार बर्फबारी होने से इस सीजन में कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। शिमला शहर में अभी तक 69.4 सेंटीमीटर हिमपात रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जनवरी तक बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर अच्छी बर्फबारी होती है तो बीते कई सालों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। उधर, बर्फबारी के बाद शीतलहर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
शिमला में इस बार 18 साल में सातवीं बार जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है। शिमला में नए साल के दौरान मंगलवार सुबह छठी बार हिमपात हुआ। जनवरी में शिमला शहर में अभी तक कुल 69.4 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है। हिल्स क्वीन में जनवरी महीने में कम बर्फबारी होने के ट्रेंड पर ब्रेक लग गई है। बीते 18 सालों में से सिर्फ सात साल ही जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है।
11 सालों के दौरान 10 सेंटीमीटर से ज्यादा शिमला में जनवरी के दौरान बर्फ नहीं गिरी। शिमला में साल 2005 के नवंबर, दिसंबर और साल 2006 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई। साल 2009-10 में सिर्फ नाममात्र 1.8 सेंटीमीटर पूरे सीजन में दर्ज की गई। साल 1995 में नवंबर महीने के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। साल 1992 में भी नवंबर में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। बीते साल जनवरी महीने में 7.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।
इन सालों में दस सेंटीमीटर से कम हुई बर्फबारी
साल बर्फबारी (सेंटीमीटर)
2001 9.9
2003 9.8
2006 0.0
2007 0.0
2008 1.0
2009 8.7
2010 1.8
2011 8.5
2015 9.9
2016 2.1
2018 7.3
इन पांच सालों में हुई अच्छी बर्फबारी
साल बर्फबारी (सेंटीमीटर)
2004 96.6
2005 94.3
2012 95.0
2013 63.6
2017 82.7
2019 61.0
2020 69.4