{"_id":"651e9c1f55b6b47ee90f5a52","slug":"shimla-flying-festival-will-be-held-in-junga-cm-released-teaser-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जुन्गा में होगा शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल, मुख्यमंत्री ने जारी किया टीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जुन्गा में होगा शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल, मुख्यमंत्री ने जारी किया टीजर
Thu, 05 Oct 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Oct 2023 08:17 PM IST
सार
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल 12 से 15 अक्तूबर तक हिमाचल पर्यटन विभाग और दि ग्लाइड इन के संयुक्त तत्वावधान में शिमला के समीप जुन्गा में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जारी किया शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का टीजर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार देर शाम शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल-2023 का टीजर जारी किया। यह फेस्टिवल 12 से 15 अक्तूबर तक हिमाचल पर्यटन विभाग और दि ग्लाइड इन के संयुक्त तत्वावधान में शिमला के समीप जुन्गा में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष वर्ष मानसून के दौरान लगभग तीन माह तक प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं के कारण भारी क्षति हुई है। प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय पर भी इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से उबरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया। प्रदेश में अब जनजीवन सामान्य है और आवागमन के लिए सभी सड़कें खोल दी गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन गतिविधियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के आयोजन से साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में साहसिक पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में सभी पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, ग्लाइड इन के प्रबंध निदेशक अरुण रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों का सम्मेलन नौ अक्तूबर को
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 9 अक्तूबर को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन राज्य सचिवालय शिमला के आर्म्सडेल भवन के सभागार में होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के उपयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को बुलाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के बाद डीसी और एसपी का यह पहला सम्मेलन होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश में राहत कार्यों के बारे में विशेष रूप से मंत्रणा होगी और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति व अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन