फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla District gets National Award In Beti Bachao Beti Padhao Campaign

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए शिमला जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 27 Jul 2019 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Jul 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Shimla District gets National Award In Beti Bachao Beti Padhao Campaign
उपायुक्त अमित कश्यप - फोटो : अमर उजाला

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए शिमला जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। यह पुरस्कार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता से संबंधित अभियान एवं गतिविधियों के शानदार क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा है।  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 7 अगस्त को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।

विज्ञापन


उपायुक्त अमित कश्यप यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करेंगे। देशभर से दस जिलों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।  उपायुक्त अमित कश्यप ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाने के लिए जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


योजना के तहत शिमला जिले भर में हुई 38 रैलियां और 1236 शपथ कार्यक्रम 
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शिमला जिले में 5738 बालिका दिवस, 636 बेटी जन्मोत्सव का आयोजन करने के साथ-साथ 445 बालिकाओं के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत जिले में 156 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता एवं जानकारी प्रदान करती 38 रैलियों के अलावा जिले भर में 1236 ‘बेटी बचाओ’ शपथ कार्यक्रमों तथा 3656 ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण तथा ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण दिवसों का आयोजन किया गया। 330 ग्रामीण टॉस्क फोर्सों की बैठकें और 58 हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा 1088 मातृ दिवस भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed