फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Defying ESMA, sanitation workers have been on strike for two days; garbage remains uncollected from ho

Shimla: सैहब कर्मचारियों की हड़ताल दो दिन से जारी, हजारों घरों से नहीं उठा कूड़ा, बर्खास्त करने की तैयारी

Sat, 16 May 2026 12:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2026 12:46 PM IST
सार

 शिमला की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। 

विज्ञापन
Shimla: Defying ESMA, sanitation workers have been on strike for two days; garbage remains uncollected from ho
सैहब सोयायटी कर्मियों ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने हजारों घरों से कूड़ा नहीं उठाया और सुबह 10:30 बजे से उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम ने सभी कर्मचारियों को चेतावनी जारी कर दी है। निगम प्रशासन का कहना है कि यदि एस्मा लागू होने के बावजूद कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इस बारे में नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री की ओर से शनिवार दोपहर के समय कर्मचारियों को लिखित नोटिस जारी कर दिया है। निगम प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को ही एस्मा लागू कर दिया था। इसके तहत सभी कर्मचारियों का ड्यूटी पर लौटना अनिवार्य था। बावजूद इसके सैहब कर्मचारी हड़ताल पर अड़े रहे। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि यदि सोमवार से कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो उन्हें बर्खास्त कर दिए जाएंगे। काम से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम की गाड़ी को नहीं दिया रास्ता

सीटीओ में प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कर्मचारी और नागरिक सभा के पदाधिकारियों ने सुबह 10:30 बजे से ही जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया था। कई महिला कर्मी अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आईं थीं। इस दौरान लोअर बाजार की ओर से नगर निगम एक गाड़ी आई लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने उसे रास्ता देने से इन्कार कर दिया। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चालक से बातचीत की और फिर उसे यहां से वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी करने के लिए सरकार को लिखा पत्र


हड़ताल पर गए सैहब कर्मचारियों की मांगें पूरी करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सरकार को पत्र लिखा है। इसमें तुरंत एजीएम बुलाने की मांग की है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कर्मचारियों की वेतन से जुड़ी मांग पर चर्चा की जाएगी। इसमें वेतन बढ़ाने पर रोक लगाने को लेकर लिए पिछले फैसले को पलटा जा सकता है। पिछले महीने हुई एजीएम में कर्मचारियों की सालाना 10 फीसदी वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी थी। इसके विरोध में सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि आचार संहिता खत्म होते ही विशेष एजीएम बुलाई जाएगी।

विज्ञापन

हम दबाव में झुकने वाले नहीं : अध्यक्ष

 कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन की चेतावनी का कर्मचारियों पर असर नहीं होगा। दबाव में कर्मचारी झुकने वाले नहीं है। नगर निगम प्रशासन यदि हमारी सेवाएं खत्म करना चाहता है तो वह कर सकता है लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे। अब दोबारा सोमवार को कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। घरों से कूड़ा उठाने का काम अभी ठप रहेगा। निगम हमारी मांग पूरी करे, कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे।

महापौर की अपील, काम पर लौटे कर्मचारी

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कर्मचारियों से अपील की कि वह काम पर लौट आएं। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इसके अलावा कूड़ा न उठने से आम जनता भी परेशान हो रही है। 10 साल में पहली बार नगर निगम ने कर्मचारियों की मांगों पर एजीएम बुलाई है। 7 दिन की छुट्टी, बीमा कवर जैसे अहम फैसले लिए हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों को सैहब में मर्ज किया जा रहा है। यह सारी मांगे हमने पूरी की हैं। वेतन बढ़ाने को लेकर भी जो मांग है, उस पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।

काम पर लौटे चालक, कलेक्शन प्वाइंट से उठाया कूड़ा

महापौर ने कहा कि उन्होंने सुबह के समय खुद छोटा शिमला और साथ लगते वार्डों में जाकर कलेक्शन सेंटर से कूड़ा उठवाया। नगर निगम के चालक जो शुक्रवार को हड़ताल पर थे वह शनिवार सुबह से काम पर लौट आए हैं। चालक यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस लेते हुए काम शुरू कर दिया है। निगम का दावा है कि अब पूरे शहर से कूड़ा उठाया जा रहा है। मेयर ने कहा कि कलेक्शन सेंटर से कूड़ा उठाने के लिए कुछ अन्य वाहन भी किराये पर लेने की योजना बनाई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।
 

सैहब कर्मियों पर एस्मा के तहत होगी कार्रवाई, डीसी ने दिए निर्देश

 एस्मा लागू होने के बावजूद दो दिनों से हड़ताल पर डटे सैहब कर्मचारियों पर अब एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त शिमला ने एसएसपी शिमला और एसडीएम शिमला को इस संबंध में नियमों के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा है। नगर निगम आयुक्त को पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध करवाना होगा। ऐसे अब 800 के करीब कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम 1968 के तहत अगर कोई कर्मचारी एस्मा लागू होने के बावजूद हड़ताल पर जाता है या हड़ताल को भड़काता है तो पुलिस बिना किसी वारंट के उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। नियम तोड़ने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, नौकरी से बर्खास्तगी, कारावास और जुर्माने की सजा का भी प्रावधान है। नगर निगम की ओर से दो बार कर्मचारियों को चेतावनी जारी करके हड़ताल को खत्म करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद सैहब कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि एस्मा अधिनियम के तहत एसएसपी शिमला और एसडीएम को नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। नगर निगम आयुक्त ने इस संबंध में स्थिति से अवगत करवाया था। इसके बाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed