{"_id":"6ad457a387e0929a680ab85c","slug":"shimla-dead-cockroaches-rasgulla-gulab-jamun-food-safety-inspection-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला में मिठाइयों में मिले मरे हुए कॉकरोच, रसगुल्ले-गुलाब जामुन करवाए नष्ट; चार दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला में मिठाइयों में मिले मरे हुए कॉकरोच, रसगुल्ले-गुलाब जामुन करवाए नष्ट; चार दुकानदारों को नोटिस
Sun, 18 Oct 2026 10:56 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:56 AM IST
सार
शिमला में त्योहारी सीजन के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिठाइयों और खाने-पीने की दुकानों पर गंभीर लापरवाही सामने आई। मिडल बाजार की एक मिठाई की दुकान में रसगुल्लों और गुलाब जामुन में मरे हुए कॉकरोच मिले। राम बाजार में शौचालय के पास खुले में मिठाइयां बेचने का मामला भी सामने आया। विभाग ने दूषित मिठाइयां नष्ट करवाईं और चार दुकानदारों को नोटिस दिए।
विज्ञापन
गुलाबजामुन में मिला कॉकरोच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी में मिठाई और खाने-पीने की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले सामने आए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने शनिवार को मिडल और राम बाजार स्थित होटलों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिडल बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित होटल और मिठाई की दुकान में रसगुल्लों तथा गुलाबजामुन में मरे हुए कॉकरोच मिले। वहीं राम बाजार में शौचालय के पास खुले में मिठाइयां बेचने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम ने दूषित मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके अलावा चार दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। शहर में शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सहायक आयुक्त डॉ. विजया की अगुवाई में टीम ने मिडल बाजार स्थित एक होटल और प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में रखे रसगुल्लों और गुलाबजामुन में मरे हुए कॉकरोच पाए गए। इस मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। चाय के डिब्बे भी गंदे थे और रसोई में गंदगी के बीच खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। अलमारियों में कॉकरोच घूमते हुए भी मिले।
विज्ञापन
काम करने वाले कर्मचारियों ने स्वच्छता मानकों के तहत न तो एप्रिन पहने थे और न ही सिर पर टोपी लगाई थी। पानी के जग काले पड़े हुए थे। विभाग की टीम ने संचालक को फटकार लगाई और कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थ तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ और मिठाइयां उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया है।
कागज पर परोस रहे थे भटूरे
मिडल बाजार में सीढ़ियों के पास परांठे और छोले-भटूरे की दुकानें भी विभाग की जांच के दायरे में आईं। टीम की कार्रवाई देखने के बाद कुछ दुकानदारों ने सिर पर टोपी पहन ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कड़ाही में तले भटूरे कागज पर रखकर ग्राहकों को परोसे जा रहे थे। विभागीय टीम ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए संचालकों को सुधार करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाली अनुपयुक्त सामग्री के इस्तेमाल पर चिंता जताई। संचालकों ने आगे से ऐसी लापरवाही नहीं करने की बात कही।
कागज पर परोस रहे थे भटूरे
मिडल बाजार में सीढ़ियों के पास परांठे और छोले-भटूरे की दुकानें भी विभाग की जांच के दायरे में आईं। टीम की कार्रवाई देखने के बाद कुछ दुकानदारों ने सिर पर टोपी पहन ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कड़ाही में तले भटूरे कागज पर रखकर ग्राहकों को परोसे जा रहे थे। विभागीय टीम ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए संचालकों को सुधार करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाली अनुपयुक्त सामग्री के इस्तेमाल पर चिंता जताई। संचालकों ने आगे से ऐसी लापरवाही नहीं करने की बात कही।