फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla ASP accused of sexually harassing woman constable charge sheet in court soon

यौन उत्पीड़न के आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मुश्किलें बढ़ना तय

Fri, 18 Jun 2021 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

राजधानी शिमला में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने बीते 13 मई को महिला थाने में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Shimla ASP accused of sexually harassing woman constable charge sheet in court soon
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में तैनात रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर के खिलाफ महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले की जांच अंतिम दौर में पहुंच गई है। शिमला के महिला थाने से ट्रांसफर हुए मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने पीड़िता के अलावा उन सभी गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिनका मामले से संबंध था। आरोपी, पीड़िता और गवाहों के बयान के बाद अब जांच टीम ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कॉल रिकॉर्ड, एसएमएस, फेसबुक के मैसेज और अन्य तरह के कई दस्तावेजी सबूतों के अलावा गवाहों के बयान भी केस में अहम भूमिका अदा करेंगे। फिलहाल सीआईडी बयान दर्ज करने के बाद चार्जशीट को अंतिम रूप देने में जुटी है। माना जा रहा है कि विधि अधिकारियों से हरी झंडी मिलते ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। जाहिर है जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मुश्किलें बढ़ना तय है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजधानी शिमला में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने बीते 13 मई को महिला थाने में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ही विभागीय यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन भी थे, जिन पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ कार्य स्थल पर किसी भी तरह के उत्पीड़न की शिकायत की जांच करने का जिम्मा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में भी पीड़ित हेड कांस्टेबल के साथ छेड़खानी की थी। गंभीर आरोप के चलते आरोपी पुलिस अफसर को शिमला पुलिस के अहम पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। इसके बाद पुलिस के साथ-साथ राज्य स्तरीय कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी को भी विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed