फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Angry family of martyr reached Raj Bhavan to return Kirti Chakra

शिमला: कीर्ति चक्र लौटाने राजभवन पहुंचे शहीद के नाराज परिजन

Mon, 21 Sep 2020 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Sep 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Shimla: Angry family of martyr reached Raj Bhavan to return Kirti Chakra
शहीद के परिजन सीएम से मिले। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार के वायदे पूरे न होने से नाराज शहीद के परिजन वीरता के लिए मिले कीर्ति चक्र कोलौटाने के लिए सोमवार को राजभवन पहुंच गए। हाथों में कीर्ति चक्र और शहीद की तस्वीर लिए कांगड़ा के चांबी से पहुंचीं शहीद की मां और परिजन राजभवन के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। परिजनों से राज्यपाल तो

विज्ञापन

नहीं मिले लेकिन राजभवन से लौट रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनसे मुलाकात की। सीएम ने मामले की जानकारी न होने की बात कही। इस पर परिजन कीर्ति चक्र लौटाने पर अड़ गए। हालांकि, बाद में सीएम के आश्वस्त करने पर परिजन घर लौट गए। 18 साल पहले ऑपरेशन राइनो के दौरान अनिल चौहान ने शहादत पाई थी। उस दौरान प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर स्थानीय स्कूल का नामकरण और स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की थी। 18 साल से परिवार नेताओं और अफसरशाही के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन


अनिल के परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकारें सिर्फ आश्वासन देती हैं। एलान कर भूल जाती हैं। लेकिन अब हर शहीद का परिवार अपने बेटे का सम्मान न होने पर पदक वापस करेगा। हालांकि, परिजनों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री खुद अब हर शहीद के परिवार से किए लंबित वायदों को पूरा करेंगे। शहीद की मां बोलीं, किसी ने नहीं की सुनवाई शहीद अनिल की मां राजकुमारी ने बताया कि 15 सितंबर 2002 को असम में ऑपरेशन राइनो के दौरान सेना की 13 ग्रेनेडियर में तैनात रहे बेटे अनिल ने शहादत पाई थी। 2004 में कीर्ति चक्र मिला। तत्कालीन प्रदेश सरकार ने बेटे के सम्मान में स्कूल का नामकरण और स्मृति द्वार बनवाने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि जिसकी शहादत का सम्मान नहीं किया जा रहा, उसके मरने के बाद मिले कीर्ति चक्र का क्या करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायदों को किया जाएगा पूरा : जयराम
शहीद की मां से सीएम जयराम ने कहा कि राज्य सरकार उन शहीदों को पूरा सम्मान और आदर देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। वह शहीद अनिल चौहान के मामले को खुद देखेंगे। सरकार सुनिश्चित करेगी कि शहीदों के परिवारों से किए गए वायदों को पूरा कर उन्हें सम्मान दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed