फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla accident news: Car crashed into the parapet and overturned one killed six injured

Shimla News: बेकाबू वाहन की टक्कर से मैकेनिक की मौत, दो युवतियों सहित पांच सैलानी घायल

Mon, 23 Jan 2023 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Jan 2023 08:56 PM IST
सार

राजधानी में किन्नौर-शिमला एनएच पर ढली-संजौली बाईपास पर यह हादसा देर रात हुआ। पर्यटन स्थल कुफरी की तरफ से आ रहा वाहन (जिप्सी) टेकचंद को टक्कर मारने के बाद पैराफिट से टकराता हुआ सड़क किनारे पलट गया। 

विज्ञापन
shimla accident news: Car crashed into the parapet and overturned one killed six injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बेकाबू वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान टेकचंद उर्फ पवन कुमार (47) लोअर समिट्री शिमला निवासी के तौर पर हुई है। यह पेशे से मैकेनिक था। हादसे में 6 लोग भी घायल हुए हैं। इसमें दो युवतियां शामिल हैं। सभी शिमला घूमने आए थे। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। राजधानी में किन्नौर-शिमला एनएच पर ढली-संजौली बाईपास पर यह हादसा देर रात हुआ। पर्यटन स्थल कुफरी की तरफ से आ रहा वाहन (जिप्सी) टेकचंद को टक्कर मारने के बाद पैराफिट से टकराता हुआ सड़क किनारे पलट गया।

विज्ञापन


हादसे में टेकचंद लहूलुहान हो गया। वाहन में सवार छह लोग भी चोटिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी हन्नी कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी लोगों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां टेकचंद की मौत हो गई। इसकी मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। टेकचंद बुजुर्ग मां, पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गया। परिवार में टेकचंद आजीविका का एकमात्र साधन था। सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे यह लोग हुए हैं घायल
हादसे में कार चालक किंगल निवासी उत्कर्ष (22), अमन वर्मा (21) पुत्र राजपाल वर्मा निवासी लोहारा, लुधियाना, ममता (31) पुत्री राजकुमार, ज्योति (26) पुत्री विजेंद्र गाजियाबाद, प्रशांत (27) पुत्र छोटे लाल लखनऊ निवासी, प्रवीण (27) पुत्र मेवालाल जोधेलाल बस्ती लुधियाना निवासी घायल हुए हैं। सभी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानी लिफ्ट लेकर आ रहे थे शिमला
पुलिस के मुताबिक सभी लोग अलग-अलग ग्रुपों में शिमला घूमने आए थे। दो दिन से कुफरी में रुके थे। रविवार को शिमला आने के सभी पर्यटक इकट्ठे हो गए और इस वाहन से लिफ्ट ली थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed