फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: 12 Senior Assistants Become Assistant Regional Transport Officers

शिमला: 12 वरिष्ठ सहायक बने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

Sat, 04 Sep 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

 करीब 12 वरिष्ठ सहायकों को विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश के बाद सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में कोमल चंद को बद्दी बैरियर पर नई नियुक्ति दी गई है। 

विज्ञापन
Shimla: 12 Senior Assistants Become Assistant Regional Transport Officers
हिमाचल परिवहन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों को आठ साल बाद प्रमोशन की सौगात मिली है। करीब 12 वरिष्ठ सहायकों को विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश के बाद सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में कोमल चंद को बद्दी बैरियर पर नई नियुक्ति दी गई है। इसी तरह सतीश कुमार को डमटाल, तुला राम कंडवाल, सोना चौहान टिपरा, विद्या देवी बरोटीवाला, जितेंद्र तोमर कालाअंब , ज्ञान सिंह परवाणू, मेहर सिंह पांवटा, कृष्ण चंद मेहतपुर, विजय भूरिया गगरेट और कृष्ण लाल को स्वारघाट बैरियर पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक जगदीश कुमार को भी एआरटीओ के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


वरिष्ठ सहायक अनीता कटोच, रमन शर्मा, अशोक कुमार, प्रताप चंद, नरेश वर्मा, सिंह राम और शीतल कौशल व जसपाल सिंह को अधीक्षक ग्रेड दो के पद पर पदोन्नत किया है। वहीं, एमवीआई साहिल धर्माणी को आरटीओ मंडी से आरटीओ बिलासपुर कार्यालय, बिलासपुर में तैनात रहे अभिषेक शर्मा को मंडी स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा अधीक्षक ग्रेड दो राजेश कौशल को गगरेट बैरियर से आरटीओ बद्दी  कार्यालय, राम पाल को बद्दी बैरियर से आरटीओ रामपुर और सचिंद्र को मेहतपुर बैरियर से सिरमौर स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed