फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: five leopard movement recorded in camera in Kanlog forest shimla himachal pradesh

शिमला: कनलोग के जंगल में एक नहीं पांच तेंदुए, ट्रैप कैमरे में हुए कैद

Tue, 16 Nov 2021 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Nov 2021 12:12 PM IST
सार

पांच अगस्त को कनलोग से जब छह साल की बच्ची को तेंदुए ने उठाया था, उस वक्त यहां लगाए गए ट्रैप कैमरों में भी यह मादा तेंदुआ तीन बच्चों के साथ दिखी थी। उस समय इसके शावक छोटे थे।

विज्ञापन
shimla news: five leopard movement recorded in camera in Kanlog forest shimla himachal pradesh
कनलोग के जंगल में ट्रैप कैमरों में मादा तेंदुआ के साथ कैद हुए शावक और एक अन्य तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के कनलोग-डाउनडेल के जंगल में एक नहीं, बल्कि पांच तेंदुए घूम रहे हैं। इनमें तीन तेंदुए छोटे हैं और इनकी उम्र करीब पांच से सात महीने है। वन विभाग की ओर से इस क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरों में पांच तेंदुओं की मूवमेंट देखी गई है। इनमें एक मादा तेंदुआ भी है। इसके साथ तीन बच्चे घूम रहे हैं। 

विज्ञापन




पांच अगस्त को कनलोग से जब छह साल की बच्ची को तेंदुए ने उठाया था, उस वक्त यहां लगाए गए ट्रैप कैमरों में भी यह मादा तेंदुआ तीन बच्चों के साथ दिखी थी। उस समय इसके शावक छोटे थे। लेकिन अब ये बड़े हो गए हैं। हालांकि, अभी ये अकेले शिकार नहीं कर पाते और मादा तेंदुआ के साथ ही घूम रहे हैं।  वन विभाग के अनुसार एक और तेंदुए की मूवमेंट भी कैमरों से पता चली है। यह तेंदुआ काफी बड़ा है।
विज्ञापन


कनलोग में लगाए गए पिंजरे के पास भी यह तेंदुआ पहुंचा था और इसके पंजों के निशान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काफी बड़ा है। वन विभाग का कहना है कि अब तक पांच तेंदुओं की मूवमेंट पता चली है।  इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। विभाग का कहना है कि अभी सभी तेंदुओं को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हैरानी की बात यह भी है कि इन पांचों में से एक भी पिंजरे में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय टीम ने बदली पिंजरों की लोकेशन
खूंखार तेंदुए को पकड़ने के लिए शिमला पहुंची केंद्रीय वन्यजीव विभाग की टीम ने सोमवार को कनलोग के जंगल का निरीक्षण किया। इस दौरान जंगल में लगाए गए पिंजरों की लोकेशन बदली गई है। वन विभाग ने कनलोग और डाउनडेल एरिया में करीब आधा दर्जन पिंजरे लगाए हैं। अभी पिंजरों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही, लेकिन कुछ नए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। एपीसीसीएफ अनिल ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय टीम ने जंगल का दौरा किया है। पिंजरों की लोकेशन बदली जा रही है।

भूखा नहीं तेंदुआ, इसीलिए पिंजरे में नहीं आया
वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ एक बार खाने के बाद कई दिन तक रह सकता है। इसीलिए यह पिंजरे के पास आकर भी लौट गया। लेकिन अगले दो तीन दिन बड़े अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed