{"_id":"653771a094bf6298940684a4","slug":"shardiya-navratri-more-than-12-lakh-devotees-offered-prayers-at-the-shaktipeeths-of-himachal-in-nine-days-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri: हिमाचल के शक्तिपीठों में नौ दिन 12. 72 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shardiya Navratri: हिमाचल के शक्तिपीठों में नौ दिन 12. 72 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Tue, 24 Oct 2023 01:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:47 PM IST
सार
हिमाचल पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शक्तिपीठों में 15 से 23 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश व पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आए 12 लाख 72 हजार 42 श्रद्वालुओं ने अपना शीश नवाया।
विज्ञापन
कालीबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र पर देवभूमि हिमाचल के विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हिमाचल पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शक्तिपीठों में 15 से 23 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश व पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आए 12 लाख 72 हजार 42 श्रद्वालुओं ने अपना शीश नवाया। मेलों के दौरान सबसे ज्यादा श्री नयना देवी में तीन लाख से अधिक व माता बाला सुंदरी दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, शक्तिपीठों में 96 हजार से अधिक वाहनों में श्रद्धालु पहुचे। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रबंध किए गए थे। इस दौरान उचित मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इन मेलों के दौरान बेहतरीन पेशेवर तरीके से कार्य किया गया। शक्तिपीठों में भारी संख्या में आए श्रद्वालुओं ने निडर होकर अपना शीश नवाया व अपनी यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। मेलों के दौरान कोई भी सड़क दुर्घटना, अन्य दुर्घटना व श्रद्वालुओं की कोई भी जान-माल की हानी नहीं हुई। हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस जवानों को शारदीय नवरात्र के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। वहीं, शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में मंगलवार सुबह माता की मूर्तियों के विसर्जन से पहले बंगाल की महिलाओं ने विशेष पूजा में भाग लिया। इस दौरान माता के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया।
किस शक्तिपीठ में कितने श्रद्धालु पहुंचे
शक्तिपीठ श्रद्धालु एचएमवी एलएमवी दोपहिया
चिंतपूर्णी 1,37,115 97 1023 1,912
श्रीनयनादेवी 3,34,610 2,778 7,123 11,150
ज्वालाजी 1,36,300 1,742 4,408 2,300
बज्रेश्वरी मंदिर 1,31,549 904 3120 3,889
चामुंडा देवी 1,11,160 355 1692 1,918
बाला सुंदरी 2,91,000 930 8650 25,200
तारादेवी 28,715 153 6231 1082
हाटकोटी दुर्गा माता 44,400 7 6855 507
कालीबाड़ी मंदिर 25,200 - - -